एक्सप्लोरर

17 मई को खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, उत्सव डोली 14 मई को ऊखीमठ से होगी रवाना

केदारनाथ मंदिर के कपाट 17 मई को खोल दिए जाएंगे. भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 14 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से हिमालय के लिए रवाना होगी.

रुद्रप्रयाग: पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित हो गई है. महाशिवरात्रि के पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों, देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में तिथि की घोषणा कर दी गई है. इस वर्ष भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 17 मई को ब्रह्म बेला पर प्रातः 5 बजे मेष लग्न में खोल दिए जाएंगे. जबकि, भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 14 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से हिमालय के लिए रवाना होगी.

घोषित की गई तिथि महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में रावल भीमाशंकर लिंग, देवस्थानम बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी वीडी सिंह, एनपी जमलोकी, केदारनाथ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, केदारसभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पूर्व कार्य अधिकारी अनिल शर्मा, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भटट् सहित विद्वान आचार्यों, वेदपाठियो सहित हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में तिथि घोषित की गई.

भैरवनाथ की होगी पूजा घोषित तिथि के अनुसार 13 मई को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा विधि-विधान व पौराणिक परम्पराओं के अनुसार सम्पन्न की जाएगी. 14 मई को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली श्रद्धालु की जयकारों, आर्मी की बैंड धुनों के साथ ऊखीमठ से हिमालय के लिए रवाना होकर जैबरी, विद्यापीठ, गुप्तकाशी, नाला, नारायण कोटी, मैखण्डा यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी.

मेष लग्न में खुलेंगे कपाट 15 मई को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली फाटा से प्रस्थान पर शेरसी, बडासू, रामपुर, सीतापुर, सोन प्रयाग यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौरी माता मन्दिर गौरी कुण्ड पहुंचेगी. 16 मई को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गौरी कुण्ड से रवाना होकर विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए केदारनाथ धाम पहुंचकर भंडार गृह में विराजमान होगी. 17 मई को भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बह्म बेला पर 5 बजे मेष लग्न में ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

अनोखी है इस शिव‍ मंदिर की कहानी, महमूद गजनवी ने शिवलिंग पर खुदवा दिया था 'कलमा', लोग आज भी करते हैं पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget