एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra: बदरीनाथ धाम के कपाट आज होंगे शीतकाल के लिए बंद, लक्ष्मी के सखी बनेंगे रावल

Char Dham: उत्तराखंड के चारधामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात शीतकाल के लिए बंद कर दिये जाएंगे. केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पहले ही बंद किए जा चुके हैं.

Badrinath Dham: चमोली जिले में स्थित भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. कपाट बंद करने की यह प्रक्रिया अत्यंत पवित्र और सांस्कृतिक महत्व से भरपूर है. भगवान बदरीनाथ के कपाट रविवार रात ठीक नौ बजकर सात मिनट पर बंद होंगे. इससे पहले दिनभर विशेष पूजा-अर्चना और पारंपरिक अनुष्ठान होंगे. कपाट बंद होने से पहले रावल अमरनाथ नंबूदरी माता लक्ष्मी की सखी के रूप में स्त्री वेष धारण करेंगे. 

इस परंपरा के अनुसार, लक्ष्मी को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा. यह अनुष्ठान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के अटूट प्रेम और शीतकाल में लक्ष्मीजी के गर्भगृह में वास करने की परंपरा का प्रतीक है. धाम के कपाट बंद होने के दिन भगवान बदरीनाथ का फूलों से विशेष शृंगार किया जाता है. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे मंदिर खोला जाएगा. 

इसके बाद साढ़े चार बजे अभिषेक पूजा होगी और दिन का भोग लगाया जाएगा. इस दौरान श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. सायं छह बजकर 45 मिनट पर सायंकालीन पूजा आरंभ होगी. सात बजकर 45 मिनट पर रावल लक्ष्मी को मंदिर में प्रवेश कराएंगे. इसके बाद उद्धवजी और कुबेरजी को गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा.

अखंड ज्योति और घृत कंबल का अनुष्ठान
रात आठ बजकर 10 मिनट पर भगवान की शयन आरती की जाएगी. इसके बाद कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी. माणा गांव की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए घृत कंबल को भगवान को ओढ़ाया जाएगा और गर्भगृह में अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी. यह ज्योति पूरे शीतकाल में जलती रहती है.

कुबेर और उद्धव की गद्दी का प्रस्थान
सोमवार सुबह उद्धव, कुबेर और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर स्थित योग बदरी मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी. कुबेर और उद्धव की मूर्तियों को वहां विराजमान किया जाएगा. अगले दिन आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर के लिए रवाना होगी.

भगवान बदरीनाथ के कपाट छह महीने तक बंद रहेंगे. इस दौरान भगवान की पूजा पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ में की जाएगी. कपाट बंद होने की यह अनूठी परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें धर्म, संस्कृति और परंपराओं का विशेष महत्व है. आज की इस पवित्र प्रक्रिया को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में जुटे हैं. भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के साथ श्रद्धालु इस पारंपरिक अनुष्ठान का हिस्सा बन रहे हैं.

ये भी पढे़ं: झांसी अग्निकांड: चिल्‍ड्रन वार्ड कैसे बना बच्चों की 'कब्रगाह'? जिंदा जले 10 मासूम, 3 अब भी लड़ रहे जिंदगी की जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget