एक्सप्लोरर

चमोली हादसे का तीसरे दिन रेस्क्यू जारी, अबतक 7 लोगों की मौत, एक मजदूर अब भी लापता

Chamoli Glacier Burst: चमोली में हालिया दिनों ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में कई लोग लापता हो गए थे, जिनमें से अधिकतर को टीमों ने रेस्क्यू कर लिया है. आज फिर 3 लोगों के शव मिले हैं.

Chamoli News Today: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे के दो दिन बीत चुके हैं, फिर भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आज रविवार सुबह से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 3 शव मिल चुके हैं, जिसके बाद अब सिर्फ एक व्यक्ति लापता है. जिसकी तलाश की जा रही है.

चमोली हादसे में तीन नए लोगों के शव मिलने के बाद अब तक मृतक मजदूरों की संख्या 7 हो गई है, जबकि एक लापता मजदूर की तलाश जारी है. मौके पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और भारत- तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

इससे पहले सेना की दी गई जानकारी में बताया गया कि उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है. सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ के नीचे से एक और शव बरामद किया है. सेना शव को माणा पोस्ट लेकर आ रही है.

46 मजदूरों को बचाया गया
इस हादसे में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक मजदूर अभी भी लापता हैं. इस संबंध में जानकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव, पीआरओ (रक्षा) देहरादून ने दी. लेफ्टिनेंट कर्नल डी एस मालधेया ने बताया कि अब तक कुल 46 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है. इनमें से चार मजदूरों की हालत गंभीर थी. गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है.

तीसरे दिन भी बचाव अभियान तेज कर दिया गया है. सेना, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टरों की मदद से लापता मजदूरों की तलाश कर रही हैं. मौसम साफ होने के कारण राहत कार्य में तेजी आई है. रविवार को लापता लोगों को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है.

सीएम धामी ने लिया जायजा
इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर बचाव अभियान की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, संचार और अन्य सभी जरुरी सुविधाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएं. चमोली के जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि राहत अभियान लगातार जारी है और लापता मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: माणा हिमस्खलन हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबा मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं...', दशहरा पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश राणा
'जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं...', दशहरा पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश राणा
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget