एक्सप्लोरर

Uttarakhand Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

Uttarakhand Board Exam 2024 Dates: इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1288 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें 159 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं.

Uttarakhand Board Exam 2024: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी. बोर्ड की ओर से बताया गया कि इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं. जिसमें 10वीं के 1,15,606 छात्र हैं. इनमें से संस्थागत 1,13,281 और व्यक्तिगत 2325 परीक्षार्थी हैं.

वहीं इंटरमीडिएट में 94,748 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें 90,351 संस्थागत हैं और 4,397 परीक्षार्थी व्यक्तिगत शामिल होंगे. 2023 में सम्पन्न हुई बोर्ड परीक्षा में 2,59,340 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इस बार 48,986 परीक्षार्थी पिछली परीक्षा से कम हैं. इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 1288 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 159 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र हैं. 

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तैयारी पूरी

हरिद्वार में पांच जबकि पिथौरागढ़ में एक अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र है. उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ शिवपूजन सिंह ने बताया कि हमारी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी. जिसको लेकर हमारी तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है. 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया फैसला

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अमूमन एग्जाम मार्च के आसपास होते रहे हैं, लेकिन इस बार फरवरी में ही एग्जाम कराए जा रहे हैं ताकि आम चुनाव के समय बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो. अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में एग्जाम की तारीख और चुनाव का समय आपस में ना टकराए इसको देखते हुए भी फैसला लिया गया है. 16 मार्च तक बच्चों के एग्जाम समाप्त हो जाएंगे. तब तक शायद चुनाव की घोषणा हो चुकी होगी. 

समय से एग्जाम कराने की उम्मीद

शिक्षा विभाग इस बार इंटर, हाईस्कूल के एग्जाम को लेकर काफी उत्साहित है. समय से एग्जाम कराने की उम्मीद जताई जा रही है ताकि समयसीमा के अंदर ही बच्चों का रिजल्ट सामने आ जाए. इसको लेकर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद खेल महाकुंभ में की शिरकत, बोले- वेटिंग लिस्ट सिस्टम जल्द करेंगे खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget