एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में BJP का सदस्यता अभियान तेज, 7 लाख से अधिक सदस्य जुड़े, 20 लाख का लक्ष्य

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी का सदस्यता अभियान जोरों पर है. पार्टी ने 20 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. पार्टी अल्पसंख्यक समुदायों तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है.

BJP Membership Drive: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चला रही है. प्रदेशभर में अब तक 7 लाख से अधिक नए सदस्य बीजेपी से जुड़ चुके हैं इस अभियान के तहत बीजेपी ने 20 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस बारे में बात करते हुए, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि अच्छे और समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना भी है. 

महेंद्र भट्ट ने बताया कि बीजेपी इस बार अल्पसंख्यक समुदायों तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है पार्टी "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी सदस्यता अभियान चला रही है. भट्ट ने कहा, हमारा लक्ष्य सभी समुदायों को साथ लेकर चलना है, और हम अल्पसंख्यक समुदायों में भी अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे हैं.

सरकारी भूमि कब्जा मुक्त अभियान
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश में हो रहे डेमोग्राफिक बदलावों पर भी अपनी राय व्यक्त की उन्होंने कहा, उत्तराखंड का मुस्लिम और ईसाई समुदाय देवभूमि के मूल स्वरूप को बदलना नहीं चाहता है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार के उस फैसले का उल्लेख किया, जिसमें 5000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है. भट्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि देवभूमि के सांस्कृतिक और धार्मिक स्वरूप को कोई बदलने नहीं देगा, और इस दिशा में सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी.

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर भी कड़ा पलटवार किया हरीश रावत ने केदारनाथ में बन रही मल्टी-स्टोरी इमारतों को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने इन इमारतों को तोड़ने की बात कही थी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा, अगर हरीश रावत जी पूरे केदारनाथ के होटलों को तोड़ने का मन बना चुके हैं, तो इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हमारी सरकार ने प्रदेशभर में प्राधिकरण बनाए है और सभी विकास कार्य उनके नियमानुसार हो रहे हैं किसी भी निर्माण कार्य में उल्लंघन नहीं हो रहा है.

केदारनाथ और कांग्रेस पर टिप्पणी
महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि केदारनाथ में चुनाव होने के चलते कांग्रेस ऐसी बयानबाजी कर रही है उन्होंने कहा, बाबा केदार ने कांग्रेस की पदयात्रा को ठीक से होने नहीं दिया इंद्र देवता ने खुद उनकी यात्रा में रुकावटें डाली" भट्ट ने इस बयान के जरिए यह संकेत दिया कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक स्थलों और आस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है 

महेंद्र भट्ट ने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी का यह सदस्यता अभियान प्रदेश में संगठन को और मजबूत करेगा उन्होंने बताया कि पार्टी हर क्षेत्र में अच्छे और समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है "हमारी कोशिश है कि पार्टी का हर सदस्य सक्रिय और समाज सेवा के प्रति समर्पित हो, भट्ट ने कहा बीजेपी ने उत्तराखंड में अपनी सदस्यता अभियान को नए आयाम तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. पार्टी का फोकस न केवल सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर है, बल्कि सभी वर्गों और समुदायों से अच्छे कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर भी है.

ये भी पढ़ें: तिरुपति लड्डू विवाद: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- 'हर मंदिर की कहानी हो सकती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट
UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget