एक्सप्लोरर

Uttarakhand: बारिश के अलर्ट के बाद भी बदरीनाथ धाम पहुंचे 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, टूटा अब तक का रिकॉड

Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भी 13 सितंबर को 11, 501, 14 सितंबर को 10, 272, 15 सितंबर को 11, 523, 16 सितंबर को 9, 919 और 17 सितंबर को 7,100 यात्रियों ने भगवान बदरी के दर्शन किए.

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड (Uttarakhand) में इस साल मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट का बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) की यात्रा पर असर नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद भी रिकॉर्डतोड़ यात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन को पहुंच रहे हैं. इस साल अब तक बदरीनाथ धाम की यात्रा में सबसे अधिक यात्री के आने का नया रिकॉर्ड बना है. इस बार जानकारी के मुताबिक 12,74,161 यात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं. मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद 13 सितंबर को 11, 501, 14 सितंबर को 10, 272,15 सितंबर को 11, 523 ,16 सितंबर को 9, 919 और 17 सितंबर को 7,100 यात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए.

आजकल ब्रह्मकपाल में पिंडदान और तर्पण करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है. इस तरह यात्रा के लिहाज से यह अच्छी खबर है. पिछला सबसे ज्यादा रिकॉर्ड साल 2018 में साढ़े 10 लाख था. वहीं 2019 में 10,40, 929, 2020 में 1,45, 328, 2021 में 1,47,742 यात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे. इस बार आठ मई से 15 सितंबर तक 12 लाख 54 हजार से अधिक यात्री यहां पहुंच चुके हैं, जबकि अभी कपाट बंद होने में दो महीने से अधिक का समय बाकी है. ऐसे में यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा. इस बार जब कपाट खुले तो हर दिन 15 से 20 हजार के बीच यात्री धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Mussoorie News: मसूरी में जर्जर सड़कों के निरीक्षण के बाद भड़कीं DM, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

जानिए 21 सितंबर तक उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

इस बीच मौसम केंद्र देहरादून ने रविवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं 19 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 20 सितंबर को राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों और पर्वती क्षेत्र के 6 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा. 21 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्र के कुछ स्थानों और शेष भागों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Champawat News: चंपावत में स्वाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त, अब डीएम ने लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget