एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू, UCC पर सदन में हंगामे के आसार, कांग्रेस को मिला बसपा का साथ

Uttarakhand Assembly Session: उत्तराखंड की धामी सरकार सदन के पटल पर समान नागरिक संहिता (UCC) समेत अन्य विधेयक रखेगी. विधानसभा सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई.

Uttarakhand UCC Draft News: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र सोमवार (5 फरवरी) से शुरू हो गया. चार दिनों का विशेष सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. कांग्रेस को बसपा ने भी समर्थन देने का एलान किया है. सबसे ज्यादा सरकार को यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर विरोध का सदन में सामना करना होगा. सत्ता पक्ष हर हाल में यूसीसी को सदन से पास कराना चाहता है. विपक्ष की भी सरकार के खिलाफ रणनीति आक्रामक है. सदन में विपक्षी नेताओं के सवालों का जवाब देना सरकार को भारी पड़ेगा. बीजेपी के एजेंडे में वर्षों पुराना यूनिफॉर्म सिविल कोड है. केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी समान नागरिक संहिता लागू करने का अवसर देख रही है. ऐसे में छोटे से राज्य उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का बड़ा फैसला ले लिया है.

हंगामे की भेंट चढ़ सकता है विशेष सत्र

धामी सरकार के फैसले पर देश और दुनिया की निगाह है. यूसीसी की विशेषज्ञ समिति का गठन, ड्राफ्ट रिपोर्ट, सरकार को सौंपे जाने तक हर पड़ाव से केंद्रीय नेतृत्व वाकिफ रहा है. अब धामी सरकार की कुशलता पर नजर है. जानकारों का मानना है कि उत्तराखंड में खुली खिड़की से निकलने वाली यूसीसी की हवा दूसरे राज्यों में भी असर छोड़ेगी.  धामी सरकार के लिए यूसीसी की ड्राफ्ट रिपोर्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने की अगली चुनौती है. यूसीसी पर विपक्ष के सवाल का जवाब देने को सरकार भी तैयार है.

बसपा के साथ आने से विपक्ष मजबूत

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई. बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक पर मंथन किया गया. यशपाल आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हीरा सिंह बिष्ट, नव प्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, दिनेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की. बैठक में यूसीसी के अलावा भू कानून, कानून व्यवस्था समेत कई अन्य मुद्दों पर भी सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है.

कांग्रेस को यूसीसी ड्राफ्ट का इंतजार 

विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस का साथ देने की घोषणा बसपा ने की है. बसपा नेता मोहम्मद शहजाद का कहना है कि बीजेपी का फैसला चुनावी लाभ के लिए होता है. संख्या बल के लिहाज से सरकार यूसीसी बिल सदन से पास कराने में सक्षम है. सदन के बाहर कांग्रेस का अगला कदम आना बाकी है. कांग्रेस को यूसीसी ड्राफ्ट का इंतजार है. यूसीसी ड्राफ्ट के अभाव में कांग्रेस दमदार तरीके से सरकार का विरोध नहीं कर पा रही है. विशेष सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई. विधानसभा का विशेष सत्र आठ फरवरी को समाप्त होगा. 

UP News: 'रात 10 बजे तक नुमाइश परिसर छोड़ दें AMU छात्र', अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने गाइडलाइन की जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget