एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: 'भर्ती घोटाले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा', उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की खरी-खरी

उत्तराखंड विधानसभा में भर्ती को लेकर हुए कथित घोटाले की एक महीने के भीतर जांच की जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Assembly) अध्यक्ष रितु खंडूरी (Ritu Khanduri) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने विधानसभा भर्ती में हुए कथित घोटाले पर मीडियाकर्मियों को संबोधित किया और कहा कि वह दो-तीन दिन से इस पर विचार कर रही थीं. उन्होंने कहा कि विधानसभा में अनियमितताओं को सहन नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सचिव को एक महीने की छुट्टी पर भेजे जाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इस मामले की एक महीने के भीतर जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है कि विपक्ष के हंगामे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने रितु खंडूरी को चिट्ठी लिखी थी. 

2012 से हुई भर्तियों की जांच होगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रितु खंडूरी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा की गरिमा को बनाए रखना उनका कर्तव्य है. मामले की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा. रितु खंडूरी ने कहा कि सख्त नियमावली निकाली जाएगी जिसका पालन सभी को करना होगा. उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार कोटिया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है. सेनानिवृत्त आईएएस सुरेंद्र सिंह रावत और अवनेंद्र सिंह नयल इसके सदस्य होंगे. रितु खंडूरी ने कहा कि जांच के दौरान वर्तमान विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल अवकाश पर रहेंगे. इसके साथ ही दो चरणों मे जांच की जाएगी, जिसके तहत साल 2000 से 2011 तक और 2012 से 2022 तक दोनों ही कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच की जाएगी.  उधर विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी के निर्देश पर विधानसभा सचिव मुकेश सिंगल का कमरा भी सीलकर दिया गया है.  यह कमरा एक महीने तक सील रहेगा ताकि जांच में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना आए. विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर मुकेश सिंघल पर भी सवाल खड़े हो रहे थे.

Baghpat: बागपत में 20 से ज्यादा बाइक सवार हमलावरों ने दो लोगों पर धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत

कांग्रेस ने शुक्रवार को दिया था प्रदर्शन

विधानसभा सचिवालय में नियुक्ति घोटाले को लेकर कांग्रेस सीएम धामी पर हमलावर है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्य़कर्ताओं ने इसको लेकर शुक्रवार को विधानसभा के गेट के बाहर प्रदर्शन किया था. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि नियम कायदों को ताक पर रखकर भर्तियां की गई हैं लिहाजा उन्हें निरस्त कर दिया जाना चाहिए. इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी, और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे. विधायक राजेंद्र भंडारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के दौरान बड़े नेताओं के करीबियों और अधिकारियों के भाई-भतीजे को विधानसभा में नौकरी पर रखा गया है. उन सब की जांच होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें -

Watch: हरमीरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटियां सेकतीं केंद्रीय मंत्री का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget