एक्सप्लोरर

Devprayag News: देवप्रयाग बाजार में भूस्खलन, कई मकानों को नुकसान, गाड़ियां मलबे में दबीं

Devprayag News: उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई आफत की बारिश से भारी नुकसान देखने को मिल है वही अब राज्य में पहाड़ों का दरकना शुरू हो गया है जिससे कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

उत्तराखंड में बारिश बंद होने के बाद पहाड़ों का दरकना जारी है. राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन देखा जा रहा है. ताजा मामला देवप्रयाग बाजार का बताया जा रहा है जहां पर आज सुबह हुए भूस्खलन से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और कई गाड़ियों के इस मलबे में दबे होने की सूचना सामने आ रही है. फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है किसी भी प्रकार की जान माल की हानि की कोई सूचना सामने नहीं आई है.

बता दें नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा अचानक दरक गया. भारी भूस्खलन होने से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है. देवप्रयाग के बहा बाजार स्थित नृसिंहगाचल पर्वत से अचानक हुए भूस्खलन से विशाल बोल्डर नीचे आ गिरे, जिससे नगर के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर थे, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया है.

नृसिंहगाचल पर्वत का हिस्सा दरका
नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरक गया. इसके साथ ही कई टन वजनी बोल्डर तेजी से नीचे लुढ़कते हुए बाजार में आ गिरे. इन बोल्डरों की चपेट में आकर विपिन चंद्र मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा और पनीलाल के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल पनीलाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में दो मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वाहन भी बोल्डरों के नीचे दब गए.

इसके अलावा, कई बिजली के खंभे भी टूट गए, जिससे इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है. ऐसा पहली बार नहीं है जब नृसिंहगाचल पर्वत से इस तरह बोल्डर गिरे हैं. गौरतलब है कि 2010 में भी इसी जगह पर भारी बोल्डर गिरने की घटना हुई थी. जिसने स्थानीय निवासियों में एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं ने क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget