एक्सप्लोरर

TOP 10 NEWS: आज की बड़ी खबरें, जिनपर रहेगी दिनभर नजर

आज की बड़ी खबरें, जिनपर रहेगी आज दिनभर नजर। आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी में होंगे, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पीलीभीत में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे।

1.

पीलीभीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा आज। अखिलेश पार्टी प्रत्याशी हेमराज वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बार पीलीभीत से चुनावी मैदान में बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी होंगे, जो अपनी मां मेनका गांधी की विरासत सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

2.

पीएम मोदी की आज कई जनसभाएं। पीएम आज कर्नाटक और केरल में जनसभा को संबोधित करेंगे । दोपहर एक बजे कर्नाटक और शाम साढ़े 4 बजे केरल में पीएम की रैली। कर्नाटक और केरल के अलावा मोदी महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

3.

आज वाराणसी में होंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह। पीएम मोदी के नामांकन और रोड शो की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी होगी बैठक। बता दें कि 26 अप्रैल को नरेंद्र मोदी वाराणसी में नामांकन पर्चा भरेंगे। मोदी के नामांकन के दौरान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई दिग्गज नेता मौजूद रह सकते हैं। वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में मतदान होना है।

4.

आज अमरोहा और बुलंदशहर में जनसभा करेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। अमरोहा में भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह और बुलंदशहर में भोला सिंह के समर्थन में करेंगे रैली।

5.

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के सिकंबराबाद इलाके में भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों में पथराव। तीन बसपा समर्थकों को लगी चोट। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला।

6.

गाजियाबाद में जमीन विवाद में एक शख्स ने अपने भाई की हत्या कर दी। गोली मारकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि प्लॉट को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था।

7.

कन्नौज में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद। हुआ था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहक अपने साथियों को लेकर दुकान पर पहुंचा और दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की।

8.

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। कोर्ट ये फैसला सुनाएगा कि क्या बॉन्ड पर रोक लगाई जाए। दरअसल, केंद्र ने इसकी वकालत की है। केंद्र ने कोर्ट से आग्रह किया कि कोर्ट इस मामले पर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद फैसला ले।

9.

राहुल गांधी की सुरक्षा चूक के मामले में गृह मंत्रालय की रिपोर्ट। गृह मंत्रालय ने कहा, राहुल के चेहरे पर लेजर लाइट नहीं, मोबाइल फोन की लाइट थी। दरअसल, अमेठी में नामांकन के दौरान राहुल के चेहरे पर कई बार लेजर लाइट दिखाई दी थी।

10.

इलाहाबाद हाइकोर्ट ने मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की। हाईकोर्ट ने इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अंबेडकर के सपनों को साकार करने वाली योजना बताया। कोर्ट ने कहा कि ये योजना किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget