एक्सप्लोरर

नोएडा में अब ई-रिक्शा और ऑटोवालों की खैर नहीं! कसेगा पुलिस का शिकंजा, जब्त होंगे वाहन

E- Rickshaws and Autos Campaign: यूपी में गौतमबुद्ध नगर जिले में अब ई-रिक्शा और ऑटोवालों की खैर नहीं. ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

UP Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने एक सघन अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा. 

अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना

शासन एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के अनुपालन में चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने जानकारी दी कि अभियान के पहले तीन दिनों 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक में कुल 49 ई-रिक्शा और ऑटो के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 26 ई-रिक्शा अपंजीकृत पाए गए.

अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर होगी कार्रवाई

बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा और अन्य नियम उल्लंघनों के आधार पर इन वाहनों को जब्त किया गया और कुल 3.25 लाख रुपए का फाइन लगाया गया. उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठकों में यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध रूप से चल रहें वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि कई आपराधिक घटनाओं में इनकी संलिप्तता पाई गई है. अभियान का उद्देश्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है.

नाबालिगों के हाथ में दिखेगा स्टेयरिंग तो खैर नहीं

डॉ. पांडेय ने यह भी कहा कि अब किसी भी गाड़ी की स्टेयरिंग नाबालिगों के हाथ में नहीं दिखेगी. नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में न केवल चालक बल्कि उनके अभिभावकों के विरुद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में 25,000 का जुर्माना लगेगा, नाबालिग का लाइसेंस 18 साल की बजाय 25 साल की उम्र में बनेगा और जुवेनाइल कोर्ट में मुकदमा चलेगा.

बिना ड्राइविंग लाइसेंस वालों पर लगेगा 5000 जुर्माना

इसके अतिरिक्त, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 5,000 और बिना बीमा के 2,000 तक का जुर्माना लगाया जा रहा है. उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ रखें, नियमों का पालन करें और अनावश्यक जुर्माने से बचें. यह अभियान आने वाले दिनों में और भी सख्त रूप ले सकता है. विभाग का स्पष्ट संदेश है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढें -

वक्फ बिल संसद से पास होने के बाद मायावती ने साफ किया अपना रुख, बताया किसके साथ है BSP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget