एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के मंत्री 10 जून से दोबारा मंडलों का दौरा करेंगे, इन मंत्रियों को सौंपी गई ये जिम्मेदारी

UP Ministers: यूपी सरकार के मंत्री 10 जून से दोबारा मंडलों का दौरा करने जा रहे हैं. पहले चरण में CM ने 18 मंडलों के लिए मंत्रियों की 18 टीम बनाई थी. सभी मंत्रियों ने अपने-अपने जिले की रिपोर्ट सौंपी है

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के मंत्री दस जून से दोबारा मंडलों का दौरा करेंगे. दूसरे चरण के निरीक्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने पहले से तय मंत्रियों के मंडलों में बदलाव किया है. मंत्रियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जलशक्ति मंत्री व बीजेपी  के प्रदेश अध्यक्ष इस बार मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अपने मंत्री समूह के साथ जनता के दरवाजे पर पहुंचेगे.

इसके अलावा सरकार दोनों उपमुख्यमंत्री अलग-अलग मंडलों में रहेंगे. केशव प्रसाद मौर्या को अयोध्या, जबकि ब्रजेश पाठक को इस बार प्रयागराज की जिम्मेंदारी दी गयी है. पहले केशव के पास आगरा का प्रभार था. 

इन मंत्रियों को मिलेगी ये जिम्मेदारी

लखनऊ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही धरातल की हकीकत से रूबरू होंगे. पहले यह जिम्मेंदारी सुरेश खन्ना के पास थी. बेबीरानी मौर्या को बस्ती मंडल का जिम्मा मिला है. वहीं सरकार के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को कानपुर के बदले मुरादाबाद मंडल की जिम्मेंदारी दी गयी है. सुरेश खन्ना को मेरठ, धर्मपाल सिंह कानपुर, संजय निषाद चित्रकूट, नंदगोपाल नंदी झांसी, आशीष पटेल सहारनपुर, राकेश सचान विन्ध्य, योगेन्द्र उपाध्याय आजमगढ़ की जिम्मेंदारी सौंपी गयी है.

Firozabad News: अपनी ही सरकार के फैसले के विरोध में उतरे BJP नेता, अवैध कब्जे पर चल रहे बुलडोजर का किया विरोध

मंडल बदलने के पीछे सरकार के एक मंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि इस बदलाव से एक ही मंडल में डेढ़ से दो माह के अंदर अलग-अलग मंत्री समूहों के निरीक्षण से फीडबैक भी चेक हो सकेंगे और पहली की रिपोर्ट के आधार पर हुए बदलावों की निष्पक्ष जांच हो सकेगी. सूत्रों ने बताया कि मंत्री इस बार दो चरण में दौरे को अंजाम देंगे. पहला चरण दस से लेकर 12 जून तक होगा. दूसरे चरण की शुरूआत 18 जून से होगी. इसी अनुसार मंत्री अपना कार्यक्रम तय करेंगे.

18 मंडलों के लिए 18 टीमें बनाई गई 

प्रधानमंत्री ने भी प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ संवाद में मंडलीय दौरे का फीडबैक लिया था और सरकार जनता के द्वार की पहल को सराहा था. इसलिए मुख्यमंत्री ने इसे और प्रभावी ढंग से लागू किया है. मंत्रियों के अलावा मुख्यमंत्री खुद भी जिलों के दौरे पर रहकर योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत होंगे. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री खुद जिलों का दौरा कर रहे हैं. हर मंडल के लिए तीन-तीन मंत्रियों का समूह बनाकर भेजा. विकास कार्यों की समीक्षा, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात और जनता से फीडबैक भी लिया.

पहले चरण में उन्होंने 18 मंडलों के लिए मंत्रियों की 18 टीम बनाई थी. सभी मंत्रियों ने अपने-अपने जिले की र्पिोट सौंपी है. उसके बाद से दोबारा मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के मंडलों के दौरे तय कर दिए हैं. दूसरे चरण के भ्रमण का एजेंडा और कार्यबिंदु तैयार कर लिया गया है. बजट सत्र के स्थगन के साथ ही मंत्रियों के दौरे शुरू हो जाएंगे.

Uttarakhand By Election: चंपावत उपचुनाव के रण में उतरे पूर्व CM हरीश रावत, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के समर्थन में किया प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget