एक्सप्लोरर

यूपी सरकार जल्द बढ़ाएगी गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य, मंत्री सुरेश राणा ने दी जानकारी

यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि सरकार जल्द ही गन्ने पर राज्य परामर्श मूल्य को बढ़ाएगी. उन्होंने बताया कि गन्ना मूल्य निर्धारण पर बैठक के दौरान चर्चा हो गई है.

लखनऊः एक तरफ 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत होने जा रही है तो वहीं शुक्रवार को सरकार के यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बहुत जल्द उनकी सरकार गन्ने पर राज्य परामर्श मूल्य को बढ़ाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि मुख्य सचिव स्तर पर नए गन्ना मूल्य निर्धारण पर बैठक हो चुकी है जिसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

लोकभवन में शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने अब तक साढ़े 4 वर्षों में उनकी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए क्या कुछ किया है इसका ब्यौरा पेश किया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में बंद चीनी मिलों को चालू कराया गया है. 35 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है. 

उनका कहना है कि देश में गन्ने की पेराई में आज यूपी नम्बर एक है, चीनी उत्पादन में भी यूपी नंबर एक बन गया है. गन्ना मन्त्री ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कि सरकारों में किसानों के लिए काम नहीं होता था. पहले चीनी मिलों को बेचने का काम किया जाता था या बंद कर दिया जाता था. योगी सरकार ने रोड मैप तैयार किया और मिलों को खोलने और चलाने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि बीते 4 साल में योगी सरकार ने कुल 1 लाख 42 हजार 311 करोड़ का भुगतान गन्ना किसानों का किया है. इस वर्ष हमने 84% गन्ना किसानों का भुगतान कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश में गन्ना का उत्पादन बढ़ रहा है. किसानों ने आत्महत्या यूपीए की सरकार में किया है.

वहीं  प्रियंका गांधी के ट्वीट पर निशाना साधते हुए सुरेश राणा ने कहा कि पहले वो ये बताए कि पंजाब में गन्ना किसानों का अभी कितना बकाया है, और सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या यूपीए के शासन काल में किया था. वहीं 5 सितंबर को होने जा रहे हैं किसान महापंचायत पर उनका कहना था कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और प्रधानमंत्री मोदी बार-बार कह चुके हैं कि जो भी बातचीत के लिए आना चाहे उसका स्वागत है.

इसे भी पढ़ेंः

ABP Cvoter Survey: उत्तराखंड की जनता किसे बनाना चाहती है मुख्यमंत्री? यहां जानें

ABP Cvoter Survey: उत्तराखंड चुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा, धामी सरकार के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं लोग? जानें

यह भी देखेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget