एक्सप्लोरर

यूपी में 27 हजार स्कूल बंद होंगे? शिक्षकों का हल्ला बोल, कल से पांच दिन तक आंदोलन

Lucknow News:प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीँ आज आम आदमी पार्टी भी इसको लेकर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीँ आज आम आदमी पार्टी भी इसको लेकर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करेगी.

यूपी में सरकार 30 से कम छात्र संख्या वाले स्कूल मर्ज करेगी, जिस कारण 27 हजार से अधिक स्कूलों पर बंदी का खतरा मंडरा रहा है. सरकार के इस फैसले के खिलाफ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ तीन जुलाई से कई चरणों में प्रदर्शन करेगा तो वहीं आज आम आदमी पार्टी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी.

शिक्षक संघ तीन चरणों में आन्दोलन करेगी

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश के 822 ब्लॉकों में शिक्षकों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों की बैठकें आयोजित कीं, जिनमें स्कूल बंदी के निर्णय का पुरजोर विरोध करने का फैसला लिया गया. इसमें 3-4 जुलाई को शिक्षक संघ के प्रतिनिधि विधायकों और सांसदों को ज्ञापन सौंपकर स्कूल बंदी के फैसले को वापस लेने की मांग करेंगे. 6 जुलाई को सोशल मीडिया पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्कूल बंदी के खिलाफ जनजागरूकता फैलाई जाएगी. 8 जुलाई को  सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.

RTE का है उल्लंघन

शिक्षक संघ का कहना है कि सरकार का यह निर्णय शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) का उल्लंघन है. संघ के मुताबिक  स्कूल बंद होने से न केवल बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ेगा, बल्कि लाखों शिक्षकों, शिक्षामित्रों और प्रधानाध्यापकों की नौकरियां भी प्रभावित होंगी.

AAP का हल्ला बोल

उधर आज प्रदेशभर में प्रदर्शनआम आदमी पार्टी ने भी सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ जोरदार आंदोलन की घोषणा की है. AAP के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि योगी सरकार 27,000 सरकारी स्कूल बंद करके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. यह शिक्षा के अधिकार का खुला उल्लंघन है. पार्टी आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसमें लखनऊ में दोपहर 2:30 बजे कैसरबाग में बड़ा प्रदर्शन होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget