एक्सप्लोरर

Kanpur News : शिक्षा विभाग का हर प्रयास बेकार, कहीं स्कूलों में झाडू लगा रहे छात्र तो कहीं देर से आते हैं मास्टर साहब

Kanpur News : एबीपी न्यूज की टीम ने कानपुर देहात के सरकारी स्कूलों पर जाकर ली तस्वीर. कहीं झाडु लगाते दिखे छात्र तो कहीं मास्टर साहब एक घंटे देर से स्कूल आते दिखे.

Kanpur News : सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर घर तक साक्षरता की ज्योति जलाना चाहती है. उसके लिए सरकार खुद को पूरी तरीके से तत्पर भी समझ रही है. सर्व शिक्षा अभियान के चलते जहां एक और शिक्षा विभाग सरकार की योजनाओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ चलाने का दावा कर रही है. तो वहीं कानपुर देहात के सरकारी स्कूलों की तस्वीरें सरकार के दावों और योजनाओं को मिट्टी में मिलाती नजर आ रही है.

अकबरपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल का ये हाल
कानपुर देहात के सरकारी स्कूलों का सर्व शिक्षा अभियान के नारे की तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है. दरअसल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की जहां एक ओर पुरजोर कोशिश करती नजर आती है. तो वहीं जिले के शिक्षा विभाग से निकलकर आने वाली तस्वीरें बेहद हैरान और शर्मसार करने वाली हैं. बात कानपुर देहात का अकबरपुर ब्लॉक की प्राथमिक स्कूल की हो रही हैं. जहां स्कूलों में पढ़ने वाले मासूम नौनिहालों से रोज कक्षाएं शुरू करने से पहले हाथों में झाडू पकड़ा दी जाती है. उसके बाद जिस परिसर में सब पढ़े सब बढ़े की तस्वीर दिखाई देनी चाहिए थी वहां पर स्वच्छता अभियान की तस्वीर नजर आ रही है. दरअसल इस स्कूल में बच्चों से झाडू लगाई जा रही है. यह इत्तेफाक एक दिन की बात नहीं अमूमन हर दिन का ऐसा ही हाल है. 


Kanpur News : शिक्षा विभाग का हर प्रयास बेकार, कहीं स्कूलों में झाडू लगा रहे छात्र तो कहीं देर से आते हैं मास्टर साहब

उच्च विद्यालय में भी झाडू ला रहे छात्र
वहीं जिले के दूसरा स्कूल कानपुर देहात का यह उच्च प्राथमिक विद्यालय है. वहां का भी हाल कुछ पिछले स्कूल जैसा ही है. प्रिंसिपल साहब के पीछे एक मासूम छात्रा झाडू लेकर अपनी कक्षा को साफ कर रही है. लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल साहब को अपने पीछे का ये हाल दिखाई नहीं दे रहा. यह स्कूल है कानपुर देहात के डेरापुर ब्लाक का उच्च प्राथमिक विद्यालय यहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के हाथों में कलम और किताब होनी चाहिए थी. वहां गुरु के सामने ही इन नौनिहालों के हाथ में झाडू पकड़ा दी गई है. अब इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि यह हमारे कल के भविष्य हैं या स्कूल में पढ़ाने वाले प्रिंसिपल साहब इन बच्चों के भविष्य पर झाडू फेर रहे हैं.


Kanpur News : शिक्षा विभाग का हर प्रयास बेकार, कहीं स्कूलों में झाडू लगा रहे छात्र तो कहीं देर से आते हैं मास्टर साहब

बेखौफ दिखे मास्टर साहब
कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक तीसरे प्राइमरी स्कूल की स्थित भी कुछ वैसी ही है. यहां पर कक्षा के अंदर बच्चे सफाई कर रहे हैं और हैरान करने वाली बात यह है कि इस स्कूल में पढ़ाने वाले मास्टर साहब अपनी पतलून को ऊपर करते हुए एबीपी गंगा की टीम के सामने आते हैं और पूछ रहे हैं कि फोटो खींच गई. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर शिक्षा का स्तर कितना पढ़ रहा है. इन लोगों की नजर में अधिकारियों और शासन प्रशासन का डर कितना कम है. तभी तो बेखौफ होकर मास्टर साहब कैमरे के सामने बोल रहे हैं कि फोटो खींच गई.


Kanpur News : शिक्षा विभाग का हर प्रयास बेकार, कहीं स्कूलों में झाडू लगा रहे छात्र तो कहीं देर से आते हैं मास्टर साहब

हर रोज देर से आ रहे मास्टर
जिले के चौथे प्राथमिक स्कूल जो संदलपुर ब्लॉक में स्थित है. वहां पर भी विभागीय कमियों का अंबार लगा है. दरअसल यहां पर आए दिन एक ही शिकायत और मामला सामने आता है कि यहां पर पढ़ाने वाले शिक्षक व शिक्षिकाएं शासन के द्वारा निर्धारित समय अवधि के तकरीबन एक से डेढ़ घंटे बाद इस विद्यालय का संचालन शुरू करते हैं. जब एबीपी न्यूज की टीम ने पहुंचकर हकीकत जानना चाहिए तो स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका अपने समय से तकरीबन 1 घंटे देर से विद्यालय पहुंची थी. जब हमने उनसे विद्यालय देर से पहुंचने का कारण जानना चाहा तो उन्होंने लंबी चौड़ी लंतरानी कहानी सुना डाली और खुद को ओवर स्मार्ट समझते हुए उन्होंने हम को बेवकूफ समझ लिया.

 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव के 'लाल टोपी' के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने क्या कहा?

Lucknow News : तिरुपति ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर बदमाशों ने गोली मार कर लूटा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget