एक्सप्लोरर

Ayodhya News: आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, दर्शन-पूजन व राम मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे जायजा

Ayodhya News: सीएम योगी आज दो घंटे अयोध्या में रहेंगे. श्रीराम जन्मभूमि पहुंचने के बाद वो यहां राम मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे और फिर दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

Yogi Adityanath Ayodhya Visit:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज शनिवार 19 अगस्त को अयोध्या (Ayodhya Visit) दौरे पर रहेंगे. अयोध्या में सीएम योगी भगवान श्री राम के दर्शन-पूजन और भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है. सीएम योगी आज सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे, इसके बाद यहां भगवान राम के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे. इसके बाद उनके कई और अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जिनमें उन्हें हिस्सा लेना है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे. यहां रामकथा पार्क हेलीपैड पर सीएम योगी हेलीकॉप्टर उतरेगा. इसके बाद वो साकेत वासी पूज्य महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास जी महाराज (Shri Ramchandra Paramhans Das Ji Maharaj) की समाधि स्थल पर जाएंगे, जहां सीएम योगी उनके श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. इसके बाद सीएम योगी यहां से श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचेगे, जहां वो भगवान राम के दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे. 

मंदिर निर्माण कार्यों का लेंगे जायजा

सीएम योगी आज दो घंटे अयोध्या में रहेंगे. श्रीराम जन्मभूमि पहुंचने के बाद वो यहां राम मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे और फिर दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. अयोध्य में दो घंटे प्रवास के बाद वो वापस लखनऊ लौट जाएंगे. सीएम योगी के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सारी तैयारियां कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

जनवरी में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. अक्टूबर तक मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा. वहीं जनवरी में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है. पीएम मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. रामजन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भी अभी से तैयारियां की जा रही है. इस दौरान देशभर के प्रमुख मंदिर में खास पूजा अर्चना की जाएगी. एलईडी के जरिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा और घर-घर लड्डू भी बांटे जाएंगे. 

Protocol Violation: मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल भूलना पड़ा भारी! सीएम धामी के सामने फोन पर बात करते रहे एएसपी, हुआ तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget