एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, आयोध्या में रामलला के किए दर्शन

Diwali 2023: यूपी के सीएम दिवाली के अवसर पर अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन किया. इसके बाद उन्‍होंने श्रीरामजन्मभूमि पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन किए और जनमानस के सुखी-स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

Yogi Adityanath On Diwali: पूरे देश में आज दिवाली का खास पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार (12 नवंबर) को दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता लेकर आए. मुख्‍यमंत्री ने रविवार को अयोध्या में श्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया. इसके बाद उन्‍होंने श्रीरामजन्मभूमि पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन किए और जनमानस के सुखी-स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

मुख्‍यमंत्री योगी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्‍ट किया, ‘‘असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से भर दे। जय श्री राम.’ उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, ‘‘समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को आस्था, हर्षोल्लास व प्रकाश के महापर्व दीपोत्सव (दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर मां लक्ष्मी जी और श्री गणेश जी आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की वर्षा करें.’’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी दिवाली की बधाई

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने ‘एक्‍स’ पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘हर्ष और प्रकाश के पावन पर्व दीपावली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.दीपोत्सव का पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव लाए.’’ यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भव्य दीपोत्सव पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली की सुबह श्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि पहुंचकर भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किये और जनमानस के सुखी-स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संतों से मुलाकात की और कहा कि 90 के दशक में यहां कर्फ्यू लगता था, मगर अब दुनिया अयोध्या की तरफ आकर्षित हो रही है. गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ,मणिराम दास जी की छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के पास पहुंचे. यहां उन्होंने महंत श्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना. मुख्यमंत्री बड़ा भक्तमाल भी पहुंचे, जहां उन्होंने कौशल किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.  मुख्यमंत्री ने कारसेवकपुरम में साधु-संतों के साथ बैठक की और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा की. साथ ही साधु संतों के साथ अल्पाहार किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य व साधु संत मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: Diwali 2023: 'सिर्फ घाट नहीं, हर गरीब का घर भी जगमगाए', दीपोत्सव के विश्व रिकॉर्ड पर बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, टोल पर हंगामा
ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, टोल पर हंगामा
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget