एक्सप्लोरर

Banda News: बांदा में 45 घरों में उतरा बिजली का करंट, एक किसान की मौत, चार झुलसे

Uttar Pradesh News: बांदा (Banda) जिले के मरका (Marka) थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए.

Banda News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले के मरका (Marka) थाना क्षेत्र के इंगुवारी गांव में शुक्रवार को हाई वोल्टेज बिजली का तार गिर जाने की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल बिजली का तार गिरने से कम से कम 45 घरों में करंट फैल गया. जिससे एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग इस हादसे में झुलस गए. ये जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है.

बच्चे को बचाने वाले पिता की मौत

मरका थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हेमराज सरोज ने बताया कि इंगुवारी गांव में हाई वोल्टेज तार टूट कर गिर गया. जिसकी वजह से गांव में 45 घरों में करंट दौड़ गया. उन्होंने बताया कि इससे कई उपकरण भी जल गए. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, गांव के एक घर के अंदर दो माह का मासूम सो रहा था, जिसे बचाने के लिए उसके पिता स्वामी शरण (30) दरवाजे से अंदर जाने लगे तो वो करंट की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Earthquake in Lucknow: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, राजधानी से 139 किलोमीटर दूर था केंद्र

करंट की चपेट में आकर चार लोग झुलसे

सरोज ने बताया कि, बिजली के इस करंट की चपेट में आने से रामप्रसाद (30), देवीशरण (60), भरोसी (70) और महिला गोमती (40) झुलस गए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. एसएचओ ने बताया कि मृत किसान स्वामी शरण के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सपा विधायक ने लगाया ये आरोप

वहीं, घटना के बाद सपा के बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने घटनास्थल पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि 20 दिन पहले भी ऐसे ही करंट प्रवाहित हो गया था, तब हादसा होते-होते टल गया, लेकिन बिजली विभाग नहीं चेता और आज बड़ा हादसा हो गया.

Janmashtami 2022: मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, 'नंद के लाल' के दर्शन को देश-विदेश से ब्रजभूमि पहुंचे श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget