एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोंडा की इस सीट पर बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर, जानें कौन हैं दोनों पार्टी के प्रत्याशी

UP Election: गोंडा में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है. गोंडा की सबसे हाट सीट मानी जाने वाली गोंडा सदर सीट पर एक बार फिर से बीजेपी और समाजवादी पार्टी आमने-सामने है.

UP Assembly Election 2022: गोंडा में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है. गोंडा की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली गोंडा सदर सीट पर एक बार फिर से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह और सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह के भतीजे सूरज सिंह फिर से चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. 

गोंडा में कांटे की टक्कर
बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह प्रदेश सरकार योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनसंपर्क कर वोट की अपील कर रहे हैं. वहीं सपा के प्रत्याशी सूरज सिंह मौजूद सरकार की खामियों व अपनी सरकार की खूबियों को गिना कर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं. गोंडा सदर विधानसभा सीट में इस बार बीजेपी और समाजवादी में कांटे की टक्कर मानी जा रही है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने जीत हासिल की थी. तब सपा के देश सूरत सिंह को पराजय का सामना करना पड़ा था. सदर विधानसभा के जातिय समीकरण की बात की जाए तो यहां पर सबसे अधिक ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है. ओबीसी और दलित मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं.

सपा प्रत्याशी
गोंडा की हॉट माने जाने के कारण भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बीजेपी सांसद हैं. वे छह बार से बीजेपी के सांसद हैं. वहीं सपा के कद्दावर मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह सपा सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं. उनके भतीजे सूरज सिंह चुनावी घमासान में आमने-सामने हैं. अब देखना यह होगा कि 2017 की तरह 2022 में गोंडा में कमल खिलेगा या साइकिल दौड़ेगी. यह तो आने वाले 10 मार्च को ही पता चल पाएगा.

महंगाई चरम पर
बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह ने अपनी जीत का दावा किया है कि पार्टी के 30 नेताओं ने एक बार फिर से हम को मौका दिया है. जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा फिर से योगी की सरकार बनने जा रही है. सपा के प्रत्याशी सूरज सिंह ने बताया है कि गोंडा की जनता परेशान हैं, महंगाई बढ़ गई है. यहां पर सीवर लाइन की व्यवस्था नहीं है. थोड़ी सी बारिश में शहर में जलभराव हो जाता है. सारी सड़कें सपा सरकार में बनी है. छोटा जानवर से लोग परेशान हैं. हम जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं.

2017 में गोंडा सदर
गोंडा सदर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रतीक भूषण सिंह ने विजय हासिल की थी. इनको 58,254 वोट मिले थे तो दूसरे नंबर पर बसपा से मोहम्मद जलील खान थे. उनको 46,576 वोट मिले थे. अब उनकी मौत हो चुकी है. तीसरे नंबर पर सपा से सूरज सिंह ने चुनाव लड़ा था. जिन को 41,477 वोट मिले थे. शिवसेना पार्टी से महेश नारायण तिवारी चौथे नंबर पर थे जिनको 33,606 वोट मिले थे.

2012 विधानसभा चुनाव
2012 में गोंडा विधानसभा क्षेत्र से सपा से विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने जीत हासिल की थी. 2007 के चुनाव में बसपा से मोहम्मद जलील खान ने जीत हासिल की थी. 2002 विधानसभा चुनाव में सपा से विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह ने जीत हासिल की थी. गोंडा विधानसभा क्षेत्र के शहर में सबसे बड़ा मुद्दा है सीवर पाइप लाइन लगवाने का. जिसके ना लगने से बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आसपास के जो तालाब पहले से भरें होने से उनकी स्थिति और भी विकराल हो जाती है. इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क और आवारा पशुओं की समस्या बनी है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी की सोरजनी नगर सीट से सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा ने बीजेपी को घेरा, कर दिया ये बड़ा दावा

UP Election 2022: मऊ के घोसी में सपा समर्थक और प्रशासन के बीच हुई नोक झोंक, इस वजह से हुआ विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget