एक्सप्लोरर

UPSTF ने कुख्यात शाहरुख पठान को मुजफ्फरनगर में किया ढेर, दर्ज थे 12 गंभीर आपराधिक मामले

शाहरुख पठान अपराध की दुनिया में लंबे समय से सक्रिय था और संजीव जीवा जैसे कुख्यात अपराधी के लिए काम करता था. पुलिस के अनुसार शाहरुख पर करीब 12 मुकदमे दर्ज थे.

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) और कुख्यात बदमाशों के बीच आज सुबह एक जोरदार मुठभेड़ हुई, जिसमें संजीव जीवा गैंग का सक्रिय शूटर शाहरुख पठान मार गिराया गया. मुठभेड़ मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहाना मार्ग पर हुई. यह स्थान हाल के दिनों में बदमाशों की गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहा है.

ढ़ेर किया गया बदमाश शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर शहर के खालापार इलाके का निवासी था. वह अपराध की दुनिया में लंबे समय से सक्रिय था और संजीव जीवा जैसे कुख्यात अपराधी के लिए काम करता था. पुलिस के अनुसार शाहरुख पर लूट, हत्या, रंगदारी व अवैध हथियार रखने जैसे करीब 12 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर पुलिस की निगाह बनी हुई थी.

गुप्त सूचना पर STF ने किया ट्रेस
एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शाहरुख को ट्रेस किया गया और उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में STF जवानों ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें शाहरुख घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वाराणसी में गंगा उफान पर, पूर्वांचल के लिए इन जिलों के लिए भी IMD का अलर्ट, 17 जुलाई तक भारी बारिश के आसार

मौके से एक कार, एक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. सुरक्षा एजेंसियां शाहरुख के मोबाइल और उसके अन्य नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही हैं. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मुठभेड़ अपराधियों के हौसले तोड़ने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है. STF की इस कार्रवाई से मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय गैंगों के खिलाफ बड़ा संदेश गया है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget