एक्सप्लोरर

UP Roadways कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, किया ये काम तो सरकार लेगी एक्शन, हो रहा पुलिस वेरिफिकेशन

UP News: यूपी रोडवेज के कर्मचारियों को भी श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार की ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके अलावा, महाकुंभ को देखते हुए सभी चालकों और परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया है.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे सनातन आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा को सुगम बनाने के लिए योगी सरकार व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए यात्री सुविधाओं में काफी सुधार किया गया है. इसी क्रम में यूपी रोडवेज के कर्मचारियों को भी श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार की ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से महाकुंभ को देखते हुए सभी चालकों और परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की सेवा में जो भी स्टाफ लगे, उसकी पृष्ठभूमि आपराधिक छवि की न हो. इसके बावजूद यदि कोई स्टाफ किसी श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी शिकायत विभाग में की जा सकेगी.

योगी सरकार की मंशा है कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में जो भी श्रद्धालु आएं, वो यहां से आतिथ्य सेवा की एक सकारात्मक छवि लेकर वापस जाएं. इसी क्रम में पुलिसकर्मियों से लेकर रोडवेज कर्मियों तक सभी की स्किल और बिहेवियर ट्रेनिंग कराई जा रही है. परिवहन विभाग की ओर से भी अपने स्टाफ की बिहेवियर ट्रेनिंग कराई जा रही है, क्योंकि अनुमान है कि बड़ी संख्या में लोग रोडवेज बसों के माध्यम से प्रयागराज आएंगे. परिवहन विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए अपने स्टाफ को श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार के लिए प्रेरित कर रहा है. इसके साथ ही विभाग की ओर से सभी चालकों एवं परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्टाफ में कोई भी ऐसा व्यक्ति शामिल न हो जो श्रद्धालुओं के लिए किसी तरह का खतरा बन सके.

रोडवेज चालकों- परिचालकों का कराया जा रहा पुलिस वेरिफिकेशन
प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि ऐसे सभी चालकों और परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है, जो प्रयागराज में बसों का संचालन करेंगे. इनमें प्रयागराज से संचालित होने वाली परिवहन विभाग की बसों के साथ-साथ अन्य जिलों से आने वाली बसों के चालक-परिचालक भी शामिल हैं. हमारा प्रयास है कि जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं, वो परिवहन विभाग की सेवा और उसके कार्मिकों के प्रति एक अच्छी छवि लेकर वापस जाएं. इसके लिए समस्त स्टाफ की बिहेवियर ट्रेनिंग भी लगातार संचालित की जा रही है.

उन्होंने आगे कहा कि स्टाफ को प्रेरित किया जा रहा है कि वो श्रद्धालुओं से अच्छी तरह पेश आएं और उन्हें बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान करें. यदि इसके बावजूद किसी श्रद्धालु को किसी स्टाफ से शिकायत होती है या कोई स्टाफ का सदस्य किसी श्रद्धालु से दुर्व्यवहार करता है तो वो टोल फ्री नंबर पर या व्यक्तिगत रूप से विभाग में इसकी शिकायत कर सकता है. इसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी सिविल कोर्ट स्टाफ भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, अभ्यर्थी के स्थान पर दे रहा था एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget