एक्सप्लोरर

UP News: हंगामेदार होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई

UP Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा. इस दौरान सपा विधायक मणिपुर घटना पर निंदा प्रस्ताव लाने की पुरजोर मांग करेंगे जिससे हंगामा होना तय माना जा रहा है.

UP Monsoon Session News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. इस दौरान सपा के विधायक मणिपुर घटना पर निंदा प्रस्ताव लाने की पुरजोर मांग करेंगे जिससे हंगामा होना तय माना जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर अपने विधायकों की बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान की रणनीति तय की और उन्होंने अपने विधायकों के साथ मिलकर मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग दोनों सदनों में करने की योजना बनाई है.

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक सरकार को टमाटर के लगातार बढ़ते दाम, महंगाई, महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, बेरोजगारी, सांड की समस्या समेत तमाम ऐसे मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर सकती है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में तय हुआ है कि आज दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा की घटना को मुख्य रूप से उठाया जाएगा, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को इस घटना से जोड़ते हुए सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की जाएगी. सूत्रों की मानें तो पार्टी के विधायक सदन में मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव पास करने और इसे केंद्र को भेजने का दबाव बनाएंगे जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव तय माना जा रहा है.

महंगाई और किसानों के मुद्दे पर भी होगी चर्चा

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) भी आज सरकार को घेरने की रणनीति बना चुकी है. रालोद विधायकों की मानें तो वह भी सरकार को मणिपुर घटना पर घेरने की तैयारी कर रहे हैं. रालोद के विधायक आज सरकार को मणिपुर के साथ साथ महंगाई, बेरोजगारी समेत गन्ना किसानों के मुद्दों पर सदन में घेरते हुए दिखेंगे. वहीं कांग्रेस के विधायकों की बात करें तो आराधना मिश्रा "मोना" ने भी महंगाई और किसानों के मुद्दों को सर्वोपरि मानते हुए इस मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही है, साथ ही बिजली से जुड़ी समस्याएं भी कांग्रेस पार्टी उठाती हुई सदन में दिखाई देगी.

मायावती ने दी नसीहत

इसी बीच सत्र को लेकर मायावती ने भी रविवार को ट्वीट कर के अपना रुख साफ कर दिया है. मायावती ने सत्ता और विपक्ष दोनों को नसीहत दे डाली है. मायावती ने सदन में सरकार को घेरने की बात कही और विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा की वो जनहित के मुद्दे सदन में उठाए, साथ ही इधर-उधर की बातें रखने की बजाय तथ्यात्मक बातों पर चर्चा करने पर जोर दिया. आज सत्र से पहले विपक्ष विधानसभा परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भी धरना देने की भी रणनीति बना रहा है, जहां वो सरकार की कमियों को बताने की काम करेगा.

यह भी पढ़ेंः

Monsoon Session: अग्निपरीक्षा में किसकी होगी जीत? विपक्ष और केंद्र ने की तैयारी, राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget