एक्सप्लोरर

UPPSC Recruitment 2022: यूपीपीएससी में सिविल जज के पदों पर भर्ती, 10 जनवरी से शुरू होगा आवेदन, जानें पूरी डिटेल

UPPSC 2022: यूपी लोक सेवा आयोग ने ज्यूडिशियल सर्विसेज सिविल जज के 303 पदों पर भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन पदों पर 22 से 35 साल तक के आयु वर्ग के लोग 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं.

UPPSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी ज्यूडिशियल सर्विस सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2022 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सिविल जज के 303 पदों के लिए निकली भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवार 10 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं, हालांकि शुल्क का भुगतान 6 जनवरी 2023 तक ही किया जा सकता है. 

पदों का विवरण और आयु सीमा

सिविल जज के 303 पदों पर भर्ती के लिए 81 पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 63 पद एससी, 6 पद एसटी और 30 पद आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के आरक्षित हैं. वहीं महिलाओँ के लिए 60 पद, एक्स सर्विसमैन के लिए 15 पद, 12 पद पीडब्ल्यूडी और 6 पद फ्रीडम फाइटर्स के आश्रितों के लिए आरक्षित हैं. इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 22 साल से 35 साल की बीच होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों सरकारी मानदण्डों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

इन पदों के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री होना जरुरी है. इसके अलावा उसे देवनागरी लिपि हिंदी का ज्ञान होना जरुरी है, साथ उसका किसी बार काउंसिल से बतौर एडवोकेट पंजीकृत होना चाहिए.

इतनी मिलेगी सैलरी

सिविल जज के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे स्केल 27,700 रुपये से 44,770 रुपये के तहत सैलरी मिलेगी. इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को बोनस, टीएडीए, मेडिकल सहित कई सुविधाएं भी दी जायेंगी.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

यूपी ज्यूडिशियल सर्विसेज की परिक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन वर्ग के उम्मीदवारों को 65 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. इसका भुगतान उन्हें ऑनलाइन मोड में 6 जनवरी 2022 तक करना होगा.

ऐसे करें आवेदन 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाएं. 

 2. इसके बाद "CLICK HERE TO APPLY FOR ADVT.NO. A-5/E-1/2022, U.P. JUDICIAL SERVICE CIVIL JUDGE (JUNIOR DIVISION) EXAMINATION-2022” लिंक पर क्लिक करें.

3. अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें.

4. इसके बाद आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक भरें. 

5. अब उम्मीदवार अपनी फीस का भुगतान करें.

6. फीस जमा होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन जमा कर दें. 

7. अंत में सबमिट आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें और भविष्य के लिए रखें.

चयन प्रक्रिया

1. प्रारंभिक परीक्षा
2. मुख्य परीक्षा
3. मौखिक परीक्षा (इंटरव्यू)

यह भी पढ़ें:

UP Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर जारी रहेगी रोक, बुधवार को हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget