एक्सप्लोरर

'सत्ताधीशों कान खोलकर सुन लो', प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में चंद्रशेखर आजाद ने दी चेतावनी

UPPSC Protest: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चेतावनी दी कि अगर विरोध प्रदर्शन पर बैठे यूपीपीएससी परीक्षा के अभ्यार्थियों की मांगे नहीं मानी गईं तो उनके कार्यकर्ता हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे. 

Chandrashekhar Azad on UPPSC Protest: प्रयागराज में लोकसेवा आयोग के सामने यूपीपीएससी अभ्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है. नगीना सीट सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अभ्यार्थियों की मांगे नहीं मानी गईँ तो उनके कार्यकर्ता हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे. 

चंद्रशेखर आजाद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यूपीपीएससी छात्रों का एक वीडियो शेयर किया जिसमें सादी वर्दी में कुछ लोग धरने पर बैठे अभ्यार्थियों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान दोनों तरफ खींचातानी देखने को मिल रही है. जिसमें कुछ लड़कियां भी बैठी दिखती है. 

चंद्रशेखर आजाद ने दी चेतावनी
चंद्रशेखर आजाद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि 'इलाहाबाद से खबरें आ रही हैं कि तानाशाही हुक्मरानों द्वारा छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए उन्हें जबरन आंदोलन स्थल से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. सत्ताधीशों, कान खोलकर सुन लो! अगर जल्द ही आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता न सिर्फ आंदोलनकारियों के साथ सड़कों पर उतरेंगे, बल्कि प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर भी आंदोलन करेंगे.'

बता दें यूपीपीएससी छात्रों का आंदोलन आज चौथे दिन भी बिना ब्रेक के जारी है. छात्र लगातार यूपी लोक सेवा आयोग के बाहर बैठकर नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे हैं. छात्रों का आरोप है गुरुवार सुबह सादी वर्दी में आए कुछ लोगों ने उन्हें धरना स्थल से हटाने की कोशिश की, जिसके बाद उनका आंदोलन उग्र हो गया. छात्रों ने इस घटना का विरोध करते हुए आंदोलन तेज कर दिया. जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी बहस हो गई. 

छात्र आज पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आयोग के गेट तक पहुंच गए. अभ्यार्थियों के आक्रोश के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई. वहीं इस मुद्दे पर सपा, बसपा समेत तमाम विपक्षी दल योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. 

'ये कलयुग है सब उल्टा-सीधा चल रहा है..', अखिलेश यादव ने बुलडोजर को लेकर CM योगी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget