एक्सप्लोरर

महोबा में पहली बार होगी PCS परीक्षा, 22 दिसंबर को 10 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

UP PCS Exam 2024: यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आयोग खासी सावधानी बरत रहा है.

Mahoba News Today: महोबा में लोक सेवा आयोग के जरिये आयोजित की जा रही पीसीएस परीक्षा 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त जिला समन्वयक पर्यवेक्षक ने महोबा पहुंचकर सभी 10 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

इस मौके पर महोबा जिला समन्वयक पर्यवेक्षक ने प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा और अभ्यार्थियों के बैठने के स्थान समेत सभी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीएम, जिलाविद्यालय निरीक्षक सहित सेक्टर, स्टैटिक और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे.

जिले में 10 केंद्र पर होगी परीक्षा
महोबा जिले में पहली बार लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा का आयोजन किया है. आगामी 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा को लेकर आयोग हर पहलू पर काम कर रहा है. इसी को लेकर लोक सेवा आयोग ने संतोष कुमार यादव को महोबा का जिला समन्वयक पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है. 

पर्यवेक्षक ने मंगलवार (17 दिसंबर) को डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जीआईसी, जीआईसी श्रीनगर सहित सभी दस परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया. परीक्षा के जिला समन्वयक पर्यवेक्षक संतोष कुमार यादव ने बताया कि  महोबा जिले में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4128 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

परीक्षा शेड्यूल
जिला समन्वयक पर्यवेक्षक संतोष कुमार यादव ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 09.30 बजे से 11.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 02.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शान्तिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए जिले के नोडल अधिकारी मृदुल चौधरी ने सेक्टर, स्टैटिक, जोनल मजिस्ट्रेट और केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करते हुए लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन करने के निर्देश दिए. 

परीक्षा केंद्रों की खास निगरानी
परीक्षा के जिला समन्वयक पर्यवेक्षक संतोष यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया है. इस दौरान परीक्षा केंद्रों के प्रवेश से लेकर परीक्षा कक्ष तक का निरीक्षण किया गया है. जहां अभ्यर्थी परीक्षा देंगे उन कमरों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था, अभ्यार्थियों के बैठने का सीट प्लान, परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. 

संतोष यादव ने कहा कि परीक्षा को पूरी कड़ाई के साथ सम्पन्न कराया जाएगा. इस दौरान कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रतिबंधित सामग्री न ले जाने पाये, जिसको लेकर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर कड़ाई से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती किया जाएगा ताकि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरजीत सिंह औजला का गृहमंत्री पर निशाना, 'ज्योतिषी की दुकान खोल लें'
गुरजीत सिंह औजला का गृहमंत्री पर निशाना, 'ज्योतिषी की दुकान खोल लें'
AI से तेज होगी अपराध की जांच, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरी
AI से तेज होगी अपराध की जांच, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरी
योगी सरकार की पहल, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा बेहतर बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
योगी सरकार की पहल, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा बेहतर बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 496 करोड़ की मंजूर, सीएम धामी का फैसला
उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 496 करोड़ की मंजूर, सीएम धामी का फैसला

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget