एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में बारिश से बदला मौसम, कई जगहों पर गिरा पारा, जानें- होली तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Today in UP: यूपी में गुरुवार को हुई बारिश के बाद आज फिर से मौसम शुष्क ही रहेगा. इस बार होली के दिन भी धूप निकली रहेगी. अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछार देखने को मिली, जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिली. हवाओं ने एक बार फिर सर्दी का एहसास कराया. इसका असर पश्चिमी यूपी में भी देखने को मिल रहा है. बारिश की वजह शु्क्रवार को तापमान में कमी दर्ज की गई. 

मौसम विभाग के मुताबिक आज 22 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान न तो कहीं तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है और न ही कही बारिश होगी. अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा. 23-24 मार्च को भी पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है. वहीं होली की बात करें तो इस बार होली पर भी सुबह से ही धूप रहेगी.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है. दिन के समय अच्छी खांसी धूप निकल रही है, जिससे लोगों को अभी से गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि रात के समय हल्की ठंडक हो रही है. मौसम के तेवर को देखकर लग रहा है कि इस बार भी मई-जून में लोगों को ज़बरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. 

गुरुवार को हुई बारिश की वजह से अगले 24 घटों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है. वहीं अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 

यूपी आज सबसे अधिक तापमान आगरा और प्रयागराज में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम तापमान अयोध्या में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दिन के समय 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी को जेल में दिया गया जहर! कोर्ट से कहा- ऐसा लगा मेरा दम निकल जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget