एक्सप्लोरर

UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, जानिए कहां बारिश की जताई गई संभावना

UP Weather News: अगले दो दिनों (4-5 अगस्त) तक भी प्रदेश के कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 7 अगस्त तक लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ में गुरुवार (3 अगस्त) को बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी यूपी की बात करें तो जगह-जगह आज भी गरज-चमक के साथ मौसम का मिजाज बदल सकता है. पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है. बुधवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में जमकर बादल बरसे. बारिश की वजह से कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गई. लोगों को बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सड़कों पर जगह-जगह जाम में लोग फंसे रहे. 

7 अगस्त तक बारिश होने की संभावना

अगले दो दिनों (4-5 अगस्त) तक भी प्रदेश के कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 7 अगस्त तक लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम राज्यों के लिए 3 अगस्त से 6 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लखनऊ में बुधवार की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई. मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली.

किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे

जुलाई में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं होने से किसानों को अब अगस्त से आस है. पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है. जून के पहले सप्ताह से 28 जुलाई तक 40 जिलों में औसत से कम बारिश देखने को मिली थी. मौसम विभाग के मुताबिक, कौशांबी, कुशीनगर और देवरिया में लगभग 70 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई. संत कबीर नगर, पीलीभीत, मिर्जापुर, श्रावस्ती, चंदौली, बस्ती और कुछ अन्य जिलों में भी बारिश की स्थिति ठीक नहीं होने से धान और मक्के की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों की चिंताएं बढ़ गई थीं. अब एक बार फिर से मॉनसून के सक्रिय होने से मुरझाए चेहरे खिल गए हैं. 

Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन की लगी लॉटरी! गुजरात के कारोबारी ने दिया नौकरी का ऑफर, मिलेगी इतनी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget