एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में घने कोहरे और ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके, शीतलहर से कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी

UP Weather Today: यूपी मौसम विभाग ने घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड को लेकर दो दिनों तक अलर्ट जारी किया है. प्रेदश में कई जिलों में भीषण ठंड और घने कोहरे की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे (Fog) के कारण कई जिलों में विजिबिलिटि शून्य हो गई है. वहीं गलन और कंपकंपी भरी ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले कई दिनों तक पूरे प्रदेश में घना कोहरा और ठंड जारी रहने की संभावना जताई है, वहीं शीतलहर (Coldwave) चलने से अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट के कारण ठंड में इजाफा होने के भी आसार जताया है. आइये जानते हैं उत्तर प्रेदश (Uttar Pradesh) के प्रमुख जिलों में ठंड का हाल-

वाराणसी में मौसम का ये है हाल
संगम नगरी वाराणसा में शीतलहर और घने कोहरे का सितम जारी है. वाराणसी में घने कोहरा की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटि शून्य तक पहुंच गई. वहीं आज भी सुबह से लो विजिबिलिटि के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. आज सुबह में गलन भरी हवाओं के चलने से पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तर पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी में स्कूल रहेंगे बदं 
बढ़ते ठंड के कारण जिला प्रशासन ने 12वीं तक सभी स्कूलों को 10 जनवरी और 8वीं तक स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. यह आदेश सभी प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, मदरसा बोर्ड के अलावा नीजि स्कूलों पर भी लागू होगा. जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेशों को न मानने वाले स्कूलो के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ कोहरे के कारण नहीं लौट पाए लखनऊ
घना कोहरा और लो विजिबिलिटि के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना नहीं हो पाए. कोहरे के कारण काशी से सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया और इस वजह से वह एयरपोर्ट से वापस सर्किट हाउस लौट गए. सीएम योगी रविवार रात को काशी में विश्राम किया. बीता रविवार वाराणसा में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा.

कोहरा और ठंड रायबरेली में कामकाजियों के लिए बनी मुसीबत
रायबरेली में भी जबरदस्त कोहरे के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त रहा. रविवार को घने कोहरे के कारण सड़को पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं.  हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में घरों के अंदर भी कंपकंपी छूट रही है. सोमवार को रायबरेली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठंड से राहत मिलने के आसार हैं. रायबरेली में लोगों के लिए कामकाजी के लोगों के शीतलहर और कोहरा आफत बन गयी है.

ठंड की वजह से लखनऊ के स्कूलों में भी 14 जनवरी तक छुट्टी
देश के सबसे बड़े सूबे की राजधानी लखनऊ भी शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं. हालात ये हैं कि यहां भी क्लास 8वीं तक स्कूलों के बच्चों को 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है. सोमवार को भी लखनऊ में दिनभर कोहरा छाया हुआ है, वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है. शहर के हवा की गुणवत्ता बीते कई दिनों से अस्वस्थ श्रेणी में बनी हुई है. 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरी यूपी के कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, पीलीभीत, मेरठ सहित कई जिलों में ठंड और घने कोहरे का सितम जारी रहेगा. पश्चिमी यूपी में घने कोहरे के कारण लो विजिबिलिटि होने से बीते दिनों कई भीषण सड़क हादसे हुए हैं. 

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने घने कोहरा पड़ने बसों को संचालित न करने का आदेश दिया है, परिवहन निगम के अधिकारियों के जरिये बसों के ड्राइवरों को जारी आदेश में कहा गया है कि, घने कोहरे के कारण लो विजिबिलिटि होने पर सफर रोक कर सुरक्षित स्थान पर बस खड़ी कर दी जाए. पूरे प्रेदश में अगले 2 दिनों तक मौसम में सख्ती बने रहने के आसार हैं. 

 

यह  भी पढ़ें:

UP News:यूपी में किसानों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने ऋणमाफी पर किया एलान, फंड जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget