एक्सप्लोरर

Agra Weather News: ताजनगरी आगरा में कोहरे और ठंड का सितम, गाड़ियों की स्पीड पर लगा ब्रेक

Agra Weather Update: आगरा में नए साल के साथ सर्दी बढ़ गई है. हालांकि यहां पहुंचने वाले पर्यटक सर्द मौसम का जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं. आने वाले दिनों में यहां ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है.

Agra News Today: आगरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में ठंडक का सितम बढ़ गया. बारिश के बाद पारा गिरने से ठंडक बढ़ गई है और चारों ओर घने कोहरे की परत छाई हुई नजर आ रही है. धूप भी लगभग गुम सी हो गई, जिससे गलन वाली ठंडक का एहसास होता है.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अब ब्रज क्षेत्र में कोहरा की चादर नजर आएगी, जिसकी वजह से पारा और गिरेगा. हालांकि इस सर्द मौसम को पर्यटक खूब एंजॉय कर रहे है. रात के समय ठंडी हवाएं चलने की वजह से ठिठुरन बढ़ रही है. अब सूर्य देव का प्रभाव भी कम हो गया है. 

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई पड़ रहा है. इस बर्फबारी से कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को घरों में छिपने के लिए मजबूर कर दिया है. ताजनगरी आगरा समेत आस पास के क्षेत्रों में अब ठिठुरन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है और अब सर्दी भी बढ़ सकती है.

घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत
चारों तरफ छाए कोहरे की चादर की वजह से विजिबिलिटि भी कम हो गई है. कोहरे का असर आवागमन पर पड़ा है. सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की स्पीड पर एक तरह से ब्रेक लग गया है. आलम यह है कि दिन में भी सड़कों पर गाड़ियों की हैडलाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है. वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 

आगरा के तापमान में लगातार गिरवाट दर्ज किया जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उम्मीद जताई है कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रह सकते हैं. इससे पहले क्षेत्रीय मौसम विभाग ने आगरा के लिए 2 जनवरी को 'ठंडा दिन' होने की संभावना जताई थी. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है और घने कोहरे के भी संकेत मिले हैं.

पर्यटक ले रहे मौसम का लुत्फ
ब्रज क्षेत्र में सर्द मौसम का असर पूरी तरह से देखने को मिल रहा है. रात के समय आगरा की सड़कों पर ठंडी हवाओं और कोहरे का प्रकोप जारी है. ताजमहल पर पर्यटक सर्द मौसम का आनंद ले रहे हैं, जबकि यमुना किनारे और आसपास की ठंडी हवा सर्दी का अहसास करवा रही है. कोहरे ने ठंडक को और बढ़ा दिया है, जिसके कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है. दिन और रात दोनों समय मौसम और भी अधिक ठंडा हो सकता है और सड़कों पर कोहरा भी बढ़ सकता है. सर्दी से बचने के लिए लोगों को पूरी तरह से तैयारी कर लेनी चाहिए.

स्कूलों में ठंड की छुट्टी
सर्दी के कारण आगरा में बच्चों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, जिससे बच्चे ठिठुरन और शीतलहर से बच सकें. जबकि कुछ लोग इस सर्द मौसम का आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग सर्दी से बचने के उपायों में जुटे हैं. आने वाले दिनों में सर्दी का असर और अधिक बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: संभल में जामा मस्जिद VS हरिहर मंदिर मामले में सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल, अब कब होगी अगली सुनवाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget