एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट, किन जिलों जमकर बरसेंगे बादल? पढ़ें- मौसम का हर अपडेट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में धूप और बारिश दोनों का सिलसिला जारी है. प्रदेश में आज भी कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि 60 फीसद हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा.

उत्तर प्रदेश में सितंबर के महीने में बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश तो कहीं धूप का देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार (12 सितंबर) को भी पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक के तराई वाले इलाकों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के दोनों संभागों में आज काले बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. ऐसे में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी यूपी की कई जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है. 

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और मुजफ्फरनगर में अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. महाराजगंज और कुशीनगर में भी आज अनेक स्थानों पर बारिश होगी. 

इसके अलावा पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर और देवरिया में आज कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. 

शामली, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है. इन जिलों में भी आकाशीय बिजली की चमक होने का अलर्ट जारी किया गया है.  

17 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

बारिश का ये दौर आने वाले दिनों में जारी रहेगा, लेकिन अब इसका जोर कम होता दिख रहा है. 13-14 सितंबर को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहेगा. लेकिन कहीं भी भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है. 15 सितंबर को पूर्वांचल के इलाकों में कई जगहों पर बारिश होगी. 17 सितंबर तक पूरब से पश्चिम तक बारिश की बौछारें देखने को मिलेगी. 

प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का ही अनुमान है. बारिश की वजह से तापमान पर कोई खास प्रभाव नहीं रहेगा. अगले 5 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget