एक्सप्लोरर

UP वाले हो जाएं तैयार, पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले SIR, लगेंगे डॉक्यूमेंट्स

UP SIR: उत्तर प्रदेश में पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इस दौरान 2003 की वोटर लिस्ट का वर्तमान सूची से मिलान होगा.

यूपी में रहने वाले लोग तैयार हो जाएं. बिहार के बाद अब जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. प्रदेश में पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण किया जाएगा. इस संबंध में लखनऊ में राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक की और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया.  

उत्तर प्रदेश में इससे पहले साल 2003 में वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण किया हुआ था और अब 22 साल बाद चुनाव से पहले ये प्रक्रिया शुरू होने जा रही हैं. एसआईआर के दौरान साल 2003 की वोटर लिस्ट से मौजूदा वोटर लिस्ट का मिलान होगा. 

2003 की वोटर लिस्ट में मिलान

जानकारी के मुताबिक जिन मतदाताओं का नाम दोनों लिस्ट में होंगे यानी जिनका नाम 2003 और वर्तमान वोटर लिस्ट इन दोनों में होगा उन्हें कोई डॉक्यूमेंट नहीं देना पड़ेगा. लेकिन मतदाताओं के नाम पुरानी लिस्ट में जुड़े हैं और उनके बच्चों के नाम बाद में जोड़े गए हैं तो इसके लिए अपने दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे. इसके साथ ही अगर किसी मतदाता का नाम सूची से काटा जाएगा तो भी उसके अभिलेख सुरक्षित रखे जाएंगे.  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी तिथि का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन ये है कि जल्द प्रदेश में एसआईआर होगा. सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को ट्रेनिंग दी. इस प्रशिक्षण के दौरान संबंधित विधिक प्राविधानों, ईआरओ नेट, बीएलओ ऐप, एनजीएसपी पोर्टल एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई.

इस अवसर पर नवदीप रिणवा ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाये जाने के साथ ही समावेशी पंजीकरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. 

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त ईआरओ अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में बीएलओ और सुपरवाइजरों को भी छोटे-छोटे समूहों में प्रशिक्षित करें, ताकि प्रत्येक स्तर पर प्रक्रिया की गुणवत्ता बनी रहे. 18-19 आयु वर्ग के युवाओं को भी विशेष अभियान चलाकर निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाए. 

सत्यापन के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना-प्रपत्र वितरित करने, भरने में सहयोग करने/एकत्रित करने/मतदाता का सत्यापन तथा उसे बीएलओ ऐप पर अपलोड करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाए. जनपद में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सुपरवाईजर्स एवं बूथ लेवल अधिकारियों को भी विधिक प्राविधानों एवं निर्वाचक नामावलियों से संबंधित प्रक्रियाओं के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिये गये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget