एक्सप्लोरर

UP Politics: विधायक के इस्तीफा देने की खबरों के बीच सपा ने शुरू की तैयारी! पार्टी बना रही उपचुनाव की रणनीति

UP Politics: समाजवादी पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो मनोज पांडे अगर अपनी सीट से इस्तीफा देते हैं और ऊंचाहार सीट पर उपचुनाव कराए जाते हैं तो सपा की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज कुमार पांडे के इस्तीफे की चर्चाएं जोरों पर हैं, दावा किया जा रहा है कि वो विधायकी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं. इन दावों के बीच समाजवादी पार्टी ने भी नई रणनीति पर काम तेज कर दिया है. खबरों की माने तो पार्टी की ओर से ऐसी तैयारी की जा रही है ताकि उपचुनाव की स्थिति में भी इस सीट पर सपा की जीत को सुनिश्चित किया जा सके. 

समाजवादी पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो मनोज पांडे अगर अपनी सीट से इस्तीफा देते हैं और फिर ऊंचाहार सीट पर उपचुनाव कराए जाते हैं तो सपा की ओर से भी पूरी तैयारी के साथ अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक ऐसी स्थिति में सपा घोसी सीट पर हुए उपचुनाव की रणनीति पर ही काम करेगी और जिताऊ उम्मीदवार पर दांव लगाएगी. यही नहीं जमीनी स्तर पर पार्टी को और मज़बूत किया जाएगा और चुनाव के आखिरी तक पूरे दम के साथ चुनाव लड़ा जाएगा. 

इस रणनीति से लड़ेगी सपा
दरअसल घोसी सीट पर 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी. लेकिन, फिर उन्होंने विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. घोसी उपचुनाव की कमान खुद अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने संभाली थी और एक महीने पहले से ही उन्होंने वहां डेरा डाल दिया था. जिसके बाद सपा के सुधाकर सिंह ने दारा सिंह को हराकर उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. 

बता दें समाजवादी पार्टी ने तीन बागी विधायकों अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज पांडे को पार्टी से निकाल दिया है जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है. सपा की इस कार्रवाई के बाद मनोज पांडे के इस्तीफा देने की चर्चाएं भी चल रही है. जबकि अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह ने भी कहा है कि वह अपने समर्थकों से बात कर के फैसला करेंगे कि क्या करना है. सपा ने इन्हें पार्टी से निकाला है इसलिए इन तीनों पर दलबदल का क़ानून लागू नहीं होता है. ऐसे में इस्तीफा देने पर ही इन तीनों सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश! मायावती ने क्या कहा?
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश!
राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...
राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...
देहरादून में कोचिंग संस्थानों की लापरवाही उजागर, फायर सेफ्टी ऑडिट में सामने आईं गंभीर खामियां
देहरादून में कोचिंग संस्थानों की लापरवाही उजागर, फायर सेफ्टी ऑडिट में सामने आईं गंभीर खामियां
उत्तराखंड में 2,959 सरकारी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, नीति आयोग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
उत्तराखंड में 2,959 सरकारी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, नीति आयोग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
Most Goals in FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
Explained: जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget