एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के शिक्षकों को ट्रेंड करेंगे आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञ, हर गुरुवार को आयोजित होंगे ऑनलाइन सेशन

UP Teachers Trend: उत्तर प्रदेश के विशेष योग्यता वाले शिक्षकों के लिए योजना के तहत आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों द्वारा कुल 80 ऑनलाइन सेशन आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक सप्ताह एक सेशन का आयोजन होगा.

UP News: बच्चों के शिक्षित होने के लिए आवश्यक है कि शिक्षक योग्य और अपडेट हों. योगी सरकार ने अब इसी दिशा में कदम बढ़ाए हैं. उत्तर प्रदेश के विशेष योग्यता वाले शिक्षकों को योगी सरकार आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों के माध्यम से प्रमुख विषयों खासकर स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स और मैथ) में दक्ष बनाएगी और फिर इसका लाभ अन्य शिक्षकों और छात्रों तक पहुंचेगा. योजना के तहत आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों द्वारा कुल 80 ऑनलाइन सेशन आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक सप्ताह एक सेशन का आयोजन होगा. उल्लेखनीय है कि 2022-23 में भी उत्तर प्रदेश के विशेष योग्यता वाले शिक्षकों के लिए आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों द्वारा 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था. इसे और प्रभावी बनाने के लिए अब ऑनलाइन माध्यम से लाइव सेशन के जरिए प्रदेश की शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के मिशन में जुटा जाएगा. 

प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होंगे सत्र 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2023-24 में कार्यक्रम की निरंतरता को बनाए रखने तथा प्रदेश के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्टेम की अवधारणा को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रदेश के विज्ञान तथा गणित के एआरपी,एसआरजी तथा मास्टर ट्रेनर्स के लिए आईआईटी गांधीनगर, गुजरात द्वारा 80 ऑनलाइन सत्र संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है. यह ऑनलाइन सत्र प्रत्येक सप्ताह गुरुवार के दिन शाम 3 से 4 बजे के मध्य संचालित होंगे. इसी क्रम में प्रथम सत्र का आयोजन 20 जुलाई को शाम 3 से 4 के बीच होगा. इसके बाद हर हफ्ते गुरुवार को ऑनलाइन सत्र संचालित होंगे. निर्देशित किया गया है कि इन सत्रों में जनपद के समस्त एसआरजी, एआरपी, मास्टर्स ट्रेनर्स, डायट मेंटर (गणित/विज्ञान) तथा केजीबीवी के गणित एवं विज्ञान के शिक्षक/शिक्षिकाओं को अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होगा. इन सत्रों में कागज से गणित के खेल, मोमबत्ती से विज्ञान, पहाड़े का गणित, स्कूल के आंगन में छिपा जीव विज्ञान जैसी थीम पर सत्रों का आयोजन किया जाएगा. 

शिक्षकों का हो रहा क्षमता संवर्द्धन 

समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा विगत 2 वर्षों से विज्ञान तथा गणित को रोचक एवं सरल तरीके से कक्षाओं में रूपांतरित करने तथा शिक्षकों के क्षमता संवर्द्धन के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. इसी कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की बालिकाओं में क्यूरियॉसिटी कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान की अवधारणाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे कि बालिकाओं में विज्ञान के प्रति बेहतर समझ विकसित हुई है. वर्ष 2022-23 में 250 एसआरजी एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आईआईटी गांधीनगर में 5 दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया, जबकि 335 एसआरजी, एआरपी, मास्टर ट्रेनर्स तथा केजीबीवी के गणित एवं विज्ञान के शिक्षक/शिक्षिकाओं को सीमैट, प्रयागराज में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आगामी सत्रों के लिए रणनीति विकसित की गई है.

UP News: कौशांबी में विक्षिप्त महिला का पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा, डांस करते हुए फेंकने लगी ईंट पत्थर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget