एक्सप्लोरर

UP News: ओम प्रकाश राजभर को फिर लगा झटका, अब मऊ के जिला अध्यक्ष ने 100 कार्यकर्ताओं के साथ दिया इस्तीफा

UP Politics: यूपी में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के नेता लगातार उनका साथ छोड़ रहे हैं. शुक्रवार को मऊ के पार्टी के जिला अध्यक्ष रामजीत राजभर ने लगभग 100 कार्यकर्ताओं के साथ अपना इस्तीफा दे दिया.

UP Politics: यूपी (UP) में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) को लगातार झटका लग रहा है. मऊ में शुक्रवार को एक बार फिर से पार्टी के बड़े पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित 100 कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी छोड़ दी है. शुक्रवार को मऊ (Mau) के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रामजीत राजभर (Ramjeet Rajbhar) ने लगभग 100 कार्यकर्ताओं के साथ अपना इस्तीफा दे दिया. महेंद्र राजभर "कट्टपा" के गैरमौजूदगी में उनके समर्थन में पदाधिकारियों ने आपात बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया.

बताया जा रहा है कि घोसी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कार्यकर्ता और बड़े पदाधिकारी भारी संख्या में पार्टी छोड़ सकते हैं. गौरतलब है कि सपा-सुभासपा का गठबंधन टूटने के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर की पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है. पहले सुभासपा के नेता शशि प्रकाश सिंह ने पार्टी छोड़ी थी. इसके बाद शुरू हुई बगावत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लगातार नेता के साथ-साथ कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: दुबई की तर्ज पर लखनऊ में बनेगा परफ्यूम पार्क, जुरासिक और मोशन पार्क पर भी LDA ने लगाई मुहर

'सिर्फ अपने परिवार के लिए सोचते हैं ओम प्रकाश राजभर'

कुछ दिन पहले ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर बाहुबली मुख्तार अंसारी को संरक्षण देने और पार्टी का उपयोग सिर्फ धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने 12 बड़े नेताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. अभी सुभासपा इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि एक साथ 45 पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दिया था. सभी ने आरोप लगाया था कि ओम प्रकाश राजभर केवल अपने परिवार के लिए सोचते हैं. उन्होंने बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों से बार-बार समझौता कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. त्यागपत्र देने के बाद नेताओं ने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर ऊल-जलूल शब्दों का इस्तेमाल कर कार्यकर्ताओं को समाज में जोखिम में डाल दिए हैं और खुद वाई श्रेणी सुरक्षा लेकर घूम रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Madrasa Survey: मदरसों के सर्वे को लेकर योगी सरकार पर बरसीं मायावती, कहा- 'बीजेपी की टेढ़ी नजर है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget