एक्सप्लोरर

UP Teacher Recruitment Scam: यूपी के शिक्षा विभाग में धांधली, फर्जी मेल आईडी से दी शिक्षकों की नौकरी, अब जांच शुरू

UP Teacher Recruitment Scam 2024: कानपुर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षक भर्ती का फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां जालसाजों ने निदेशक बोर्ड की फर्जी मेल आईडी बनाकर दो शिक्षकों की नियुक्ति कर दी.

UP Teacher Recruitment Scam 2024 News: यूपी में जालसाजी से नौकरी पाने के मामले ने शिक्षा विभाग की नींद उड़ा दी है. फर्जी मेल आईडी से शिक्षकों के चयन का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एडी चयन आयोग का एक लेटर एडी माध्यमिक में आईडी से जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर को भेजा गया, जिसमें उक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें शहर के दो विद्यालयों में ज्वाइन करा दिया गया.

नौकरी के लिए अपनाए जाने वाले अलग अलग हथकंडे आपने देखे और सुने होंगे, लेकिन अब जालसाजी का नया मामाला सामने आया है, जिसमें एडी माध्यमिक की आईडी से खेल कर दिया गया है. दरअसल एडी माध्यमिक की मेल आईडी की तरह मेल आईडी बनाकर शिक्षा विभाग में बड़ा खेल हुआ गह. एडी की मेल आईडी में सिर्फ 06 अलग से जोड़ा गया है बाकी सब एक जैसा ही है. जिसे अधिकारी समझ नहीं पाए और फस गए.
 
फेक मेल के जरिए शिक्षकों का हुआ चयन
 
मामला 2023 के अक्टूबर महीने का है, जब 20 अक्टूबर को एक पत्र को फर्जी मेल आईडी से आगे बढ़ाया गया और बढ़ते बढ़ते ये लेटर कानपुर शिक्षा विभाग पहुंच गया, जिसमें दो शिक्षकों को चयन पत्र देकर उन्हें ज्वाइन करने के निर्देश दिया गए. हालांकि ऊपर से आए इस लेटर की सत्यता जानना किसी ने जरूरी नहीं समझा और शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज और मदन मोहन अग्रवाल बालिका आई तार कॉलेज में दोनो शिक्षकों को नियुक्त कर दिया.
 
फर्जी शिक्षकों ने उठाई सैलरी?
 
फर्जी तरीके से ज्वाइन करने वाले ये दोनों शिक्षक अक्टूबर से लेकर अभी तक 4 माह की सैलरी भी ले चुके हैं. अब जाकर इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन शिक्षकों की ज्वाइनिंग कराई गई है वो वैधानिक नहीं हैं. वहीं जिस मेल आईडी से पत्र भेजा गया था, उसमें 9 शिक्षकों के नाम शामिल हैं, लेकिन ज्वाइनिंग अभी कुल दो शिक्षकों की ही हुई है.
 
जांच में जुटा विभाग
 
मामला संज्ञान में आने के बाद अब विभाग जांच में जुट गया है और शिक्षकों की तलाश की जा रही है. इस बाबत कानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लिया गया है और इसकी गहनता के साथ जांच की जा रही है. साथ ही एडी माध्यमिक को भी इसकी जानकारी दी गई है. इस प्रकरण में फर्जी मेल आईडी और चयन प्रक्रिया के चलते जांच की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस तरह का मामला जिले में और कहां कहां हुआ है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget