एक्सप्लोरर

UP News: बलरामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ का अलर्ट

Balrampur News: नदी का जलस्तर 5 से 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है. लगातार बढ़ रहे जल स्तर के कारण प्रशासन ने जिले में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आज लगातार तीसरे दिन जोरदार बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण जिले से गुजरने वाली राप्ती नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. नदी का जलस्तर 5 से 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है. लगातार बढ़ रहे जल स्तर के कारण प्रशासन ने जिले में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

बारिश से हजारों एकड़ की फसल बर्बाद
बाढ़ और जलभराव से दर्जनों घर गिर गए हैं, इसके अलावा यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बाढ़ का पानी  खेतों में घुसने से हजारों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है. तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नेपाल की पहाड़ियों से आ रहे पानी के कारण दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं.

ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित
भारी बारिश के बाद नाले का पानी बनघुसरी, भवनियापुर, भैरही, परसहवा, बदरहिया, पिठ्ठा शांति पुरवा मैटहवा, विजयीडीह,  रमगढीया, औरहिया, ननुहावपुर गांव के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोगों को अपना कीमती सामान ऊंची जगहों पर रखना पड़ा रहा है.

जिलाधिकारी ने लोगों से की ये अपील
भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार और आपदा प्रबंधन विभाग  ने  लोगों से  सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है. वहीं प्रशासन लगातार बाढ़ के हालातों पर नजर बनाए हुए है. बिजलीघरों में पानी घुसने के कारण बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है.

आठ अक्टूबर तक नहीं थमेगी बारिश
वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आठ अक्टूबर तक बारिश थमने वाली नहीं है. हालांकि नौ अक्टूबर को इससे राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बता दें कि उत्तर प्रदेस में मानसून की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी  लेकिन  बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण अभी भी 10 अक्टूबर तक इसी तरह बारिश होने के आसार हैं.

उत्तर-वेस्ट यूपी में आज के लिए रेड अलर्ट जारी
स्काईमेट ने बताया कि यूपी के बरेली, मुरादाबाद, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में अगले 24 घंटे के दौराम मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं आईएमडी ने यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट और 7 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड व उत्तर-पश्चिमी यूपी के लिये रेड अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें:

UP Rain: यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- हर वक्त फील्ड पर रहें मुस्तैद

Mulayam Singh Yadav Health: अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा- नेता जी के स्वास्थ्य में है सुधार, उन्हें दुआओं की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
Embed widget