एक्सप्लोरर

Raebareli News: फोन पर गाली-गलौच कर रहे शख्स के बारे में हुई गलतफहमी तो हुई मारपीट, कई लोग हुए घायल

यूपी के रायबरेली में गलतफहमी में शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई. इस मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग 6 लोग घायल हुए है. गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है.

UP News: रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के नरपतगंज गांव में गलतफहमी से बढ़ी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है. कुछ लोगों ने इसे दो समुदायों के बीच झगड़ा बनाने की कोशिश की लेकिन पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई का निर्देश दिया.

घायलों का चल रहा है उपचार
लालगंज थाना क्षेत्र के नरपतगंज गांव में एक समुदाय का युवक फोन पर किसी से बात कर रहा था और आक्रोशित होकर फोन पर ही कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल भी करने लगा. जिसको सुनकर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों को यह लगा कि युवक उसको देखकर ही गाली गलौज कर रहा है. इसी गलतफहमी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है.

UP News: गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण कराएगी योगी आदित्यनाथ सरकार, इन चीजों का लगाया जाएगा पता

गांव में तैनात की गई पुलिस
दो समुदायों में मारपीट की बात को तूल पकड़ता देख पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी खुद पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली. पुलिस अधीक्षक के इस रवैये से अराजक तत्वों में खलबली मच गई और बड़ा विवाद उत्पन्न करने से पहले ही मौके से फरार हो गए. फिलहाल गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल तैनात कर दिया है. किसी तरह के कानून व्यवस्था बिगड़ने की कोई स्थिति नहीं है.

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने?
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि नरपतगंज गांव में फोन पर एक युवक बात कर रहा था. जो फेक कॉल आई थी. उसी में किसी बात पर विवाद उत्पन्न हो गया. जिसको दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने ऊपर ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें लगभग 6 लोग घायल हो गए. घायलों का उपचार चल रहा है और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कुछ लोग गिरफ्तार भी हुए हैं. बाकी अन्य पर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं.

UP Weather Forecast Today: यूपी में बारिश और बाढ़ का सितम जारी, इन 32 जिलों में जारी की गई चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget