एक्सप्लोरर

डिफेंस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत की बन रहा ताकत

Lucknow News: सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, लखनऊ नोड में कुल 160.40 हेक्टेयर भूमि का आवंटन हो चुका है, और यहां 2,910 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य अब देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है. ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से प्रदेश की पहचान एक नए डिफेंस हब के रूप में बन रही है.

यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. सरकार ने इसमें करीब ₹28,475 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान जताया है. इससे न केवल देश की रक्षा जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत प्रदेश में 6 बड़े नोड्स बनाए जा रहे हैं— लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, झांसी, चित्रकूट और कानपुर. इन सभी स्थानों पर डिफेंस और एयरोस्पेस से जुड़ी यूनिट्स स्थापित की जाएंगी, जहां हथियार, रक्षा उपकरण, पार्ट्स और आधुनिक तकनीक से जुड़े उत्पाद तैयार किए जाएंगे.

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, लखनऊ नोड में कुल 160.40 हेक्टेयर भूमि का आवंटन हो चुका है, और यहां 2,910 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है. लखनऊ में कई नामी कंपनियों और निवेशकों ने रूचि दिखाई है, जिससे आने वाले समय में यह नोड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बन सकता है.

इससे पहले अलीगढ़ में भी बड़ी कंपनियों ने डिफेंस गियर और उपकरण निर्माण की यूनिट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है. झांसी में यह परियोजना बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र को विकास के नक्शे पर ला रही है. चित्रकूट और कानपुर जैसे औद्योगिक शहरों को भी इससे नई ऊर्जा मिली है.

बात करें तो, 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी. इसका उद्देश्य भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे विदेशों से हथियार खरीदने पर निर्भरता कम हो और देश में ही आधुनिक सैन्य उपकरण बनें. डिफेंस कॉरिडोर की यह योजना सिर्फ सेना को ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर भी दे रही है. इसके माध्यम से प्रदेश न केवल देश की रक्षा में योगदान देगा, बल्कि भारत के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की मजबूत नींव भी रखेगा.

यह परियोजना आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को रक्षा उपकरणों का प्रमुख निर्यातक भी बना सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर निवेश और निर्माण की रफ्तार ऐसी ही बनी रही, तो अगले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी राज्य बन जाएगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget