एक्सप्लोरर

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जारी किया वीडियो, अनलॉक में कोरोना गाइडलाइंस के पालन की अपील की

यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनता से अपील की है कि, अनलॉक के दौरान वे सावधानी से रहें. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें.

मथुरा: ऊर्जा मंत्री ने अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है, बाजार खुल रहे हैं मंदिर खोल रहे हैं. हमें अपने कामों पर भी जाना है, अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. अनलॉक की प्रक्रिया में अभी हम लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का भी खास ध्यान रखना है. हम अपने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं, कि अब उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगे इसकी कमान भी केंद्र सरकार ने ले ली है.

हमें सतर्क रहना है

वहीं, दीपावली तक हर गरीब के घर में राशन पहुंचे, इसकी चिंता भी हमारे प्रधानमंत्री कर रहे हैं, अब हमें चिंता करनी है कि कोरोना हमारे घर तक ना पहुंचे. कोरोना की पहली लहर में हम लोग बहुत हद तक बचे रहे, परंतु दूसरी लहर में काफी दिक्कतें आईं. हमने बहुत अपने लोगों को खोया है, परंतु अब खोना नहीं चाहते हैं. जो लोग आज हमारे बीच में नहीं हैं, ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दें और जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, भगवान बांके बिहारी उन्हें उस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

ऐसे हालात नहीं देखे

लोग बताते हैं कि, 100 साल में भी उन्होंने इस तरह की स्थिति नहीं देखी. हमारी जिम्मेदारी है कि, कोरोना हमारे घर तक ना आए, घर से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाकर निकले, अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें, जिससे कि, बीमारी हमारे घर तक ना आए. उन्होंने कहा कि, कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, इस बीमारी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन है, जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है, वह लोग 99% इस कोरोना की लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं और जिन लोगों ने अभी तक वैक्सिन नहीं लगवाई है, उनसे मैं अपील करता हूं कि, वह वैक्सीन लगवा लें. वैक्सीन लगने के बाद जो लोग संक्रमित हुए उन्हें कोई ज्यादा खतरा नहीं हुआ, जितनी बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई उतनी ही संख्या में लोग वैक्सिन लगवाने से कतरा रहे हैं.

विपक्ष ने फैलाया भ्रम 

वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विपक्ष ने भ्रम फैला दिया था, अगर विपक्षी वैज्ञानिकों के ऊपर सवाल खड़े नहीं करता तो आज वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका होता. आज विपक्ष भी महसूस कर रहा है कि अगर कोरोना से बचाव है तो सिर्फ वैक्सीन है एक बड़ा हथियार है. 

ये भी पढ़ें.

मदरसा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं रद्द, अल्प संख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता का ऐलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA के हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA के हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget