एक्सप्लोरर

उर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल, अवर अभियंता पर गिरी गाज, अब HC ने कहा- खामियों को छिपाने के लिए...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश बिजली विभाग को याचिकाकर्ता के निलंबन आदेश पर पुनर्विचार करने को कहा है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम के दौरान 10 मिनट तक के लिए बिजली गुल होने पर निलंबित अवर अभियंता की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि याचिकाकर्ता पर बिना कोई जवाबदेही तय किए उसे निलंबित करने का आदेश चीज़ों को ढकने के लिए जारी किया गया.

अदालत ने उत्तर प्रदेश बिजली विभाग को याचिकाकर्ता के निलंबन आदेश पर पुनर्विचार करने को कहा है.

अवर अभियंता ललित कुमार की ओर से दायर रिट याचिका निस्तारित करते हुए न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने बिजली विभाग के वकील के बयान के आधार पर यह टिप्पणी की. विभाग के वकील ने कहा कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक इस मामले में पुनर्विचार करेंगे.

उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई को मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री के एक कार्यक्रम के दौरान 10 मिनट के लिए बिजली गुल हो गई थी और 10 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. इसके बाद, अवर अभियंता ललित कुमार को इस मामले में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया. याचिकाकर्ता ने निलंबन के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी.

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि निलंबन का आदेश केवल विभाग की खामियों को छिपाने के लिए जारी किया गया. इस आदेश में याचिकाकर्ता पर कोई जवाबदेही का उल्लेख नहीं किया गया है.

वहीं, बिजली विभाग के वकील ने कहा कि उसे विभाग से जवाब आया है कि संबंधित अधिकारी इस मामले को फिर से देखेंगे और पूरी संभावना है कि निलंबन के आदेश पर पुनर्विचार किया जाए.

प्रतिवादी बिजली विभाग द्वारा दिए गए आश्वासन को रिकॉर्ड में दर्ज करते हुए अदालत ने 25 अगस्त को अपने आदेश में कहा कि यदि सरकार अपने आश्वासन पर खरा नहीं उतरती है तो याचिकाकर्ता के पास इस अदालत का दरवाजा खटखटाने की आजादी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget