एक्सप्लोरर

UP Politics: 'हिंदुओं के घर कब हमला हो जाए कोई नहीं जानता' साध्वी निरंजन ज्योति का बड़ा बयान

UP Politics: साध्वी के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मचनी तय है. अब देखना यह होगा कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है.

UP Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर तीखा हमला बोला है. उन्नाव में आयोजित ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान साध्वी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हालत बेहद चिंताजनक है. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कब किसके घर पर हमला हो जाए, यह कोई नहीं जानता.

साध्वी ने कहा, “मैं 2023 की एक घटना का जिक्र करना चाहती हूं जब एक रिटायर्ड फौजी के घर पर सिर्फ इसलिए हमला हुआ था क्योंकि उसके घर पर भाजपा का झंडा लगा था. टीएमसी के गुंडों ने घर में तोड़फोड़ कर दी थी.” उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का प्रशासन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे के बिना कोई कार्रवाई नहीं करता.

“हिंदू परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है”
साध्वी निरंजन ज्योति ने आरोप लगाया कि केरल और पश्चिम बंगाल में आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते. उन्होंने कहा, “वहां हिटलरशाही जैसी स्थिति है. जो सरकार अपने ही राज्य के लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकती, वह विकास और सुशासन की बातें कैसे कर सकती है?”

यूपी के मौलाना का बड़ा बयान- अजनबी मर्दों से बाजार में मेहंदी लगवाना शरीयत के खिलाफ

साध्वी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद समेत कई जिलों में हिंदू परिवारों का पलायन हो रहा है, जो इस बात का साफ संकेत है कि वहां सब कुछ ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ वोटबैंक की राजनीति में लगी हुई है और तुष्टिकरण की नीति अपना रही है.

राजनीतिक बयानबाजी के बीच बंगाल की सच्चाई
बता दें कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाती रही है. बीते कुछ वर्षों में कई मौकों पर बंगाल में हिंसा, राजनीतिक टकराव और साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. खासकर चुनावी समय में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमले, कार्यालयों में तोड़फोड़ जैसे आरोप बार-बार लगाए जाते रहे हैं.

वहीं, ममता बनर्जी सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहती रही है कि भाजपा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करती है और राज्य की शांति में बाधा डालती है.

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा के मंच से उठा राजनीतिक मुद्दा
हालांकि साध्वी निरंजन ज्योति ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर बोलने आई थीं, लेकिन उन्होंने मौके का फायदा उठाकर पश्चिम बंगाल की स्थिति को केंद्र में लाते हुए ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. उनका यह बयान आगामी लोकसभा चुनावों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा पश्चिम बंगाल को अपने लिए एक प्रमुख चुनावी मैदान बना चुकी है.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget