एक्सप्लोरर

यूपी में स्टूडेंट्स को मिल रहे छात्रवृत्ति में बड़े बदलाव की तैयारी! फर्जीवाड़ा होगा बंद

यूपी में जिन स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति मिलती है, उनके लिए बड़ी खबर है. राज्य में अब छात्रवृत्ति से जुड़े फर्जीवाड़े बंद करने के लिए अहम फैसला लिया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब छात्रवृत्ति योजनाओं को तकनीकी रूप से और मजबूत व पारदर्शी बनाने जा रही है. सरकार का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद छात्र को समय पर छात्रवृत्ति मिले और कोई भी पात्र छात्र तकनीकी कारणों से वंचित न रहे. इसके लिए अब योजना बनाई गई है कि छात्रवृत्ति आवेदन के लिए पोर्टल सालभर खुला रहेगा, यानी अब छात्रों को तय समयसीमा में फॉर्म भरने की मजबूरी नहीं होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि तकनीकी गड़बड़ियों के कारण किसी छात्र की पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए. अब छात्रवृत्ति भी वार्षिक नहीं, बल्कि सेमेस्टर के हिसाब से दी जाएगी ताकि छात्रों को समय से आर्थिक सहायता मिल सके.

तीन विभाग मिलकर बनाएंगे एक समान नीति
इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए समाज कल्याण विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है. इसके साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से मिलकर एक साझा नीति तैयार की जा रही है. इन तीनों विभागों का एक संयुक्त पोर्टल तैयार होगा, जिससे छात्रों को किसी विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. यह पोर्टल सालभर खुला रहेगा और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.

इमरान मसूद के दावों पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- घाट-घाट का पानी पीने वाले हमसे...

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए फेस रिकॉग्निशन तकनीक
छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब नई तकनीक लाई जा रही है. छात्रों की उपस्थिति और पहचान को पुख्ता करने के लिए फेस रिकॉग्निशन प्रणाली लागू की जाएगी. इससे ऐसे छात्रों की पहचान की जा सकेगी जो फर्जी तरीके से लाभ उठाने की कोशिश करते हैं. साथ ही, एक मोबाइल ऐप भी लाया जाएगा, जिससे छात्र अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी रियल टाइम में ले सकेंगे.

छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
उत्तर प्रदेश में हर साल लाखों छात्र समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति पाते हैं. अब यह योजना और अधिक पारदर्शी और सरल होगी. पहले छात्र सिर्फ कुछ महीनों के भीतर ही फॉर्म भर सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. सालभर आवेदन की सुविधा मिलने से दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों के छात्रों को भी लाभ मिलेगा.

योगी सरकार दे रही सामाजिक न्याय को नई दिशा
सीएम योगी की मंशा है कि समाज के हर तबके को बिना भेदभाव के शिक्षा का अधिकार मिले. छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की पढ़ाई को सहारा देती है. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” मंत्र को भी मजबूती देती है.

सरकार की कोशिश है कि अब किसी भी योग्य छात्र को छात्रवृत्ति के लिए संघर्ष न करना पड़े. आने वाले समय में नई तकनीक और संयुक्त पोर्टल के जरिए छात्रवृत्ति की प्रक्रिया और अधिक आसान हो जाएगी. सरकार का यह कदम प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक नई दिशा साबित हो सकता है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget