एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अखिलेश यादव के बयान से सहमत ओपी राजभर के बेटे अरविंद! कहा- आतंकवाद का...

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सुभासपा नेता अरविंद राजभर, अखिलेश यादव के उस बयान से सहमत दिख रहे हैं जिस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नाराजगी दिखाई थी.

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान से सहमत दिखे हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद कन्नौज सांसद कई बार कह चुके हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. कुछ ऐसा  बयान अरविंद ने भी दिया है. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में प्रेस वार्ता के दौरान अरविंद ने कहा कि उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि सरकार आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है. 

दूसरी ओर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा यह कहने पर कि आतंकवाद का धर्म नहीं होता, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों ने पहलगाम में सपा बहादुर अखिलेश यादव जैसे बेलगाम नेताओं की यह धारणा उलट दी है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. आतंकवाद का धर्म पक्का होता है.

केशव  ने कहा था कि पहलगाम में आतंकवादी धर्म पूछकर ही हिंदुओं को मार रहे थे. लेकिन जनाब ने 'कान में रूई' डाल रखी है जिसके कारण कुछ भी सुनने में लाचार हैं. पीडीए के नाम पर हिंदुओं को 'गुमराह' करके उनको हिंदुओं का वोट भी चाहिए. यह सपा बहादुर की हकीकत है.

राजभर ने अखिलेश पर निशाना भी साधा
हालांकि बस्ती में राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा. अरविंद राजभर ने कहा कि अखिलेश हमेशा आपदा में अवसर खोजते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर चीज में कमियां निकालती है. उन्होंने कहा कि जब पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है, तो अखिलेश यादव को ऐसा नहीं करना चाहिए. आतंकी हमलों पर बोलते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. 

पाकिस्तान पर विवादित बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजभर ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान भी दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है और अब भारत को उसका 'हाथ काट लेना' चाहिए. कहा कि पाकिस्तान की गीदड़ धमकियों से हम डरने वाले नहीं हैं. सरकार जो निर्णय ले रही है, पूरा देश उसके साथ है. अब समय आ गया है कि पीओके को भारत में मिला लिया जाए, क्योंकि यही समस्या की जड़ है. अब उसे काटने का समय आ गया है. इस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है. अरविंद राजभर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी पलटवार किया. 

यूपी में वसीयत और बंटवारों के मामलों में योगी सरकार का बड़ा फैसला, सभी 75 जिलों में लागू होगा एक नियम

उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ पानी रोक रही है तो दूसरी तरफ छोड़ भी रही है. उन्होंने सुझाव दिया कि इतना पानी छोड़ा जाए कि पूरा पाकिस्तान पानी में डूब जाए और बम और मिसाइल चलाने की जरूरत ही न पड़े. 

अरविंद राजभर ने कहा कि वह देशहित में अब पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है. अरविंद राजभर के इस बयान पर राजनीतिक गलियारों में गरमाहट आ गई है. अब देखना होगा कि इस पर सरकार और अन्य राजनीतिक दल क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget