एक्सप्लोरर

सपा से निष्कासन के बाद राकेश प्रताप सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं तो इस्तीफा देना चाहता था, मुझे रोका...

Samajwadi Party ने राकेश प्रताप सिहं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या राकेश प्रताप सिंह विधायकी से भी इस्तीफा देंगे? इसको लेकर उन्होंने बड़ा दावा किया है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पार्टी से निकाले जाने के फैसले पर कहा मुझे देर से निष्कासित किया गया. देरी क्यों की गई इसका उत्तर वही लोग दे सकते हैं जिन्होंने यह फैसला लिया. मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं. मैं सत्य बोलता रहा हूं और आगे भी बोलता रहूंगा. उन्होंने कहा कि मेरी बातों से सपा को तकलीफ होती है, इसलिए उन्होंने खुद को मुझसे अलग कर लिया और मुझे पार्टी से बाहर कर दिया.

पार्टी से निकाले जाने के बाद विधायकी से इस्तीफा देने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा मैं इस्तीफा देना चाहता था पर जनता ने रोका. उन्होंने कहा, मैं बहुत पहले ही इस्तीफा देना चाहता था, लेकिन मेरे कार्यकर्ताओं और जनता ने मुझे ऐसा करने से रोका. अब मैं फिर से गौरीगंज की जनता और अपने समर्थकों के साथ बैठूंगा और वही तय करेंगे कि मुझे क्या करना है.

राकेश प्रताप सिंह ने कहा- मैं उसी दिन बागी हो गया था जब रामायण जलाने और फाड़ने की घटना हुई. मैंने उस समय ही कह दिया था कि यह गलत है और अगर विधायक रहूं या न रहूं, मैं ऐसे विकृत मानसिकता वाले कृत्यों का विरोध करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने सपा कार्यालय जाना भी उसी दिन बंद कर दिया था जब अयोध्या दर्शन के लिए पार्टी विधायकों को जाने से रोका गया. जहां राम के दर्शन पर रोक लगे, राम का नाम लेने पर रोक लगा दिया जाए वहां जाना मेरे लिए उचित नहीं है.

सपा से निकाले गए विधायक होंगे BJP में शामिल? डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए ये संकेत

अनुग्रह अवधि को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अनुग्रह की जरूरत समाजवादी पार्टी को है. राजनीति ,अनुग्रह या सांत्वना के बल पर नहीं, विचार और कर्म के बल पर चलती है. अनुग्रह की जरूरत समाजवादी पार्टी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को है ताकि भगवान राम उन्हें सद्बुद्धि दें और वे सही बोलने वालों को साथ रखें.

'अगर मुलायम सिंह यादव, प्रधानमंत्री मोदी के कान में...''
दिल्ली में नेताओं से मुलाकात को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा नेताओं से मिलना लोकतंत्र का हिस्सा है. अगर मुलायम सिंह यादव, प्रधानमंत्री मोदी के कान में कुछ कहें तो क्या उन्हें भी पार्टी से निकाल देना चाहिए? क्या अखिलेश यादव लोकतंत्र की व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं. विधायक अगर क्षेत्र के विकास के लिए किसी मंत्री से मिले तो क्या वह मिलना बंद कर दे.

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस कटिंग को लेकर राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि कि राज्यसभा उम्मीदवारों ने न पार्टी विधायकों से वोट मांगा, न अपना कोई योगदान दिया. क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि कई विधायकों के मन में यही सवाल था कि हम उन लोगों को क्यों वोट दें जिनका समाजवादी पार्टी की मजबूती में कोई योगदान नहीं है. जया बच्चन को पांच बार राज्यसभा भेजा गया लेकिन पार्टी का एक वोट भी नहीं बढ़ा. वह कार्यकर्ताओं से फोटो खिंचवाने तक पर डांट देती हैं. कपिल सिब्बल, जयंत चौधरी या एक रिटायर्ड आईएएस ये सब पार्टी के लिए क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा, हमसे कहा गया कि उन्हें वोट दो, लेकिन न तो उन्होंने वोट मांगे, न कार्यकर्ताओं से संवाद किया. वहां सिर्फ हिटलरशाही चल रही है.

भाजपा से जुड़ने पर राकेश ने कहा कि क्या अब सिर्फ भाजपा ही राम और राष्ट्र की बात करेगी. जो राम के अस्तित्व पर सवाल करेगा, सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति पर हमला करेगा, उसका मैं विरोध करूंगा. जो इनके साथ होगा, मैं उसके साथ रहूंगा. उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय मैं गौरीगंज की जनता से बातचीत कर ही लूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget