एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव से मिलने के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला की पहली प्रतिक्रिया, जानिए- क्या कहा?

Uttar Pradesh News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वो अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के बहुत करीबी थे. जानिये थर्ड फ्रंट को लेकर उन्होंने क्या कहा?

Lucknow News: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में थर्ड फ्रंट की चर्चा हो रही है. ऐसे में कभी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) थर्ड फ्रंट की अगुवाई करने वाले नेता माने जाते हैं तो कभी ममता बनर्जी. आज लखनऊ में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मिलने पहुंचे. फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बहुत करीबी थे. साथ ही कहा कि वो उन्हें सालों से जानते हैं.

जानिये थ्रड फ्रंट को लेकर क्या कहा?

नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं बहुत चाहता था कि मुलायम सिंह यादव भारत के प्रधानमंत्री बने लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने बताया कि वो नेता जी के साथ ही सांसद में बैठा करते थे. उन्होंने बताया कि वो मुलायम सिंह यादव के निधन पर नहीं आ सके थे इसलिए वो आज यहां पहुंचे हैं. फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि मैं यहां अपने बेटे की तरफ से, अपनी तरफ से और अपनी पार्टी की तरफ से आया हूं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने यहां शोक मनाया और साथ ही मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना भी किया. 

जब उनसे पूछा गया कि क्या नई पीढ़ी में अखिलेश यादव जैसा कोई नेता थर्ड फ्रंट की अगुवाई कर सकता है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में इस बात पर चर्चा करेंगे. देश की मौजूदा समस्याओं पर उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बहुत है.

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर थर्ड फ्रंट बनाने की बात चल रही है. बीते दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बिहार दौरे पर थे. इस बात के कई राजनीतिक मायने निकाले गए थे. गौरबतल है कि दिल्ली दौरे के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि थर्ड फ्रंट नहीं अब मेन फ्रंट बनेगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का अखिलेश यादव से मुलाकात के क्या मायने सामने आते है.

Rampur Bypoll: रामपुर के लिए सपा ने तय कर लिया उम्मीदवार, जानिए किसे मिल सकता है टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget