एक्सप्लोरर

Watch: काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पदभार संभालने निकले अजय राय, काफिले में दिखी 100 से ज्यादा गाड़ियां

UP Congress Committee: अजय राय ने अपने काफिले का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिममें उनके काफिले में कई कारें दिखाई दे रही है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद अजय राय (Ajay Rai) आज लखनऊ (Lucknow) में पदभार संभालेंगे. इसके लिए वो एक लंबे चौड़े काफिले के साथ लखनऊ की ओर निकले. अजय राय ने सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) का आशीर्वाद लिया और फिर उनके दर्शन पूजन कर लखनऊ की यात्रा पर निकल पड़े, इस दौरान उनके काफिले में 100 से ज्यादा कारें दिखाई दी. अजय राय का काफिला सुल्तानपुर (Sultanpur) और अमेठी (Amethi) होते हुए लखनऊ की ओर निकला, इस दौरान रास्ते में उनका कई जगह भव्य स्वागत किया गया.  

अजय राय ने अपने काफिले का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिममें उनके काफिले में मौजूद कई कारें दिखाई दे रही हैं जो सर्राटे से सड़क पर दौड़ते हुए दिखाई दे रही हैं. अजय राय ने इसके वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी का आशीर्वाद लेकर हम सब लखनऊ पहुँच रहे हैं…! हर हर महादेव.''

अजय राय आज संभालेंगे पदभार

अजय राय के स्वागत के लिए लखनऊ में भी बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है. लखनऊ के सभी प्रमुख चौराहों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग और कांग्रेस पार्टी के झंडे लगाए हैं. अजय राय आज जब अपना पदभार ग्रहण करेंगे तो उस वक्त पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य वरिष्ठ नेता भी मौके पर मौजूद रहेंगे. अजय राय के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है. पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता पहले से पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं. 

पूरे दम के साथ चुनाव में उतरेगी कांग्रेस

यूपी में इस बार कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के साथ कांग्रेस एक बार फिर से 2009 के प्रदर्शन को दोहराना चाहती है. जब पार्टी ने 21 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं अजय राय के इस बयान के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है कि राहुल गांधी एक बार फिर से अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. 

कांग्रेस की ओर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद ही अजय राय ने इस बात का एलान करके सियासी गर्मी बढ़ा दी थी कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी को भी वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहा था. उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी चाहें तो वो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं. पार्टी का हरेक कार्यकर्ता उनके लिए अपनी पूरी जान लगा देगा.

UP Politics: ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में मंत्री ने प्लेटफॉर्म के अंदर घुसा दी कार, अखिलेश यादव ने कुछ ऐसे लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget