एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में हिंदू पंचांग के हिसाब से होगी पुलिसकर्मियों की तैनाती, डीजीपी का आदेश जारी

UP Police Hindu Panchang: यूपी डीजीपी ने बताया कि 24 अगस्त को चांद शाम को छह बजे से रात 12 बजे अस्त हो जाता है यानी रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक अंधेरी रात होती है जिसमें अपराधी अपना काम करते हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को हिंदू पंचाग के आधार पर चंद्रमा की गतिविधि के हिसाब से तैनाती का आदेश दिया है. साथ ही लोगों को भी इसी आधार पर सतर्क रहने की सलाह दी है. कुमार ने पिछली 14 अगस्त को सभी वरिष्ठ पुलिस अफसरों को भेजे गये परिपत्र (सर्कुलर) में कहा है कि वे कैसे चंद्रमा की 'कलाओं' के आधार पर तैनाती करें. उन्होंने कहा कि चंद्रमा की कलाओं को जानने के लिये सबसे आसान तरीका हिंदू पंचांग है.

उन्होंने अपने इस परिपत्र पर विस्तार से बात करते हुए सोमवार को जारी एक वीडियो में बताया कि आम लोगों को भी यह जानना इसलिये जरूरी है ताकि उन्हें पता रहे कि अपराधी किस वक्त अपनी गतिविधियां करते हैं. कुमार ने एक चार्ट के माध्यम से इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि किस तारीख को चंद्रमा कितने बजे उगता और अस्त होता है और रात कब आंशिक रूप से और कब बिल्कुल अंधेरी होती है. उन्होंने कहा कि लोगों को जानना चाहिये ताकि वे सतर्क रहें और पुलिस को भी यह जानना चाहिये ताकि वह उस समय सबसे ज्यादा मुस्तैद रहे.

उन्होंने चार्ट के जरिये चांद की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा, ''आठ अगस्त को छह बजे शाम से रात 12 बजे तक पूरा अंधेरा रहता है और अपराधी पूरी सक्रिय हो सकते हैं. इसके बाद 16 अगस्त को अमावस्या का समय था. इसमें चंद्रमा का उदय सुबह छह बजे होता है और शाम छह बजे वह अस्त हो जाता है. इसका मतलब 16 अगस्त को पूरी रात बिल्कुल अंधेरा होता है. उस वक्त पूरी रात अपराधियों के लिये बड़ी मुफीद होती है.''

डीजीपी ने बताया कि 24 अगस्त को चांद शाम को छह बजे से रात 12 बजे अस्त हो जाता है यानी रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक अंधेरी रात होती है जिसमें अपराधी अपना काम करते हैं. उन्होंने कहा कि पूर्णमासी के बाद जो सप्तमी आती है, उससे लेकर अमावस्या की सप्तमी के बीच का समय अपराधियों के लिये बड़ा उपयुक्त है और इस बात को जानने के लिये हिंदू पंचांग का प्रयोग कर सकते हैं.

कुमार ने कहा, ''यह पंचांग बताता है कि किस रात में अमावस्या है, कब शुक्ल पक्ष और कब कृष्ण पक्ष की सप्तमी है. इसी के बीच पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहना है. जनता को भी यह जान लेना चाहिये कि कब अपराधी ज्यादा सक्रिय होते हैं. इस सर्कुलर का यही उद्देश्य था. यह जनता के लिये भी उपयोगी है. हर आदमी को जानना चाहिये कि अपराधी कब उनके आसपास गतिविधि कर सकते हैं.''

Ghosi By Poll: घोसी उपुचनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, 'राजभर' ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन, बदले सुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, दो लोगों की मौत, 50 परिवार फंसे
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, दो लोगों की मौत, 50 परिवार फंसे
लखनऊ KGMU में नॉनवेज बैन पर मचा सियासी घमासान, सपा-बीजेपी में तेज हुई जुबानी जंग
लखनऊ KGMU में नॉनवेज बैन पर मचा सियासी घमासान, सपा-बीजेपी में तेज हुई जुबानी जंग
Hapur News: हापुड़ पुलिस पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप, युवक की मौत पर ASP का एक्शन
हापुड़ पुलिस पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप, युवक की मौत पर ASP का एक्शन
मिशन 2027 के लिए एक्टिव हुई BJP, 22 जुलाई को UP में बूथ सम्मेलन, CM योगी के विकास दौरे फोकस
मिशन 2027 के लिए एक्टिव हुई BJP, 22 जुलाई को UP में बूथ सम्मेलन, CM योगी के विकास दौरे फोकस

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget