एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून पर राज्य में हुई हिंसा पर पुलिसिंग फेल, सवालों का जवाब देने से बचते नजर आये डीजीपी

यूपी के अलग अलग शहरों में नागरिकता कानून के लेकर फैली हिंसा रोकने में राज्य की पुलिस पूरी तरह विफल रही। लखनऊ, अलीगढ़, मऊ में पुलिस अफसर लाचार दिखे। वहीं डीजीपी ने इस हिंसा पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली

लखनऊ, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून पर उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में हिंसा पर अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। किसी के पास कोई जवाब नहीं है। अलीगढ़, मऊ से लेकर लखनऊ तक फेल हुई पुलिसिंग पर राज्य के पुलिस मुखिया डीजीपी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि नागरिकता कानून को लेकर खुफिया विभाग ने पहले ही अलर्ट किया था। हिदायत और नसीहतों के बाद भी राज्य में पुलिसिंग फेल हुई। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक सप्ताह से प्रदर्शन हो रहा था, प्रशासन इसे रोकने में भी असफल रहा। विरोध प्रदर्शन की आंच यहीं नहीं रुकी मऊ तक पहुंची।

डीजीपी से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो बिना जवाब दिए वे निकल गए। डीजीपी के पास फेल हुई पुलिसिंग और कानून व्यवस्था सुधारने की योजना पर कोई जवाब नहीं था।

आपको बता दें कि जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में रविवार रात पुलिस और छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प की आंच सोमवार को अलीगढ़ शहर के साथ-साथ राजधानी लखनऊ और मऊ तक पहुंच गयी। अलीगढ़ में छात्र-पुलिस संघर्ष के मामले में कम से कम 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने घटना की न्यायिक जांच कराने और रविवार रात विश्वविद्यालय के विभिन्न हिस्सों से हिरासत में लिये गये छात्रों की रिहाई की मांग की है।

मऊ हिंसा की बात करें तो बीती रात सदर चौक पर एकत्र हजारों की भीड़ के सामने जिला तथा पुलिस प्रशासन की टीम बैकफुट पर दिखी। मामला हाथ से निकलता देख डीएम ने बवालियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मऊ में पुलिस प्रशासन लाचार दिखा

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हजारों की संख्या में युवा सोमवार को सदर चौक पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने एनआरसी मुर्दाबाद, सीएबी मुर्दाबाद व केंद्र सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। कुछ ही देर में सदर चौक से लगायत मिर्जाहादीपुरा चौक तक जनसैलाब से पूरी तरह सड़कें जाम हो गईं। इस दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रही दो रोडवेज बसों को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इन लोगों ने पथराव कर बसों के शीशे तोड़ दिए, इस घटना में कई यात्री घायल हो गए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget