एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस की रमाजन को लेकर तैयारी पूरी, योगी के मंत्री ने DGP को पत्र लिखकर की ये मांग

Ramadan 2025 in UP: रविवार से शुरू हो रहे पवित्र रमजान को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की सारी तैयारिंया मुकम्मल कर ली हैं. इस संबंध में मंत्री दानिशा आजाद ने डीजीपी को पत्र भी लिखा.

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में रविवार (2 मार्च) से पवित्र रमजान शुरू हो जाएगा. रमाजन से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसको लेकर यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार का बड़ा सामने आया है. 

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि रमजान के पाक महीने के लिये हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने मीटिंग भी कर ली है और पीस कमेटियों से भी बात हो चुकी है. यूपी डीजीपी ने कहा कि होली के साथ ईद और नवरात्र के लिए भी तैयारियां पूरी तैयारी कर ली गई हैं.

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, "कहीं कोई कमी ना रह जाए, इसलिए हम अलर्ट हैं." इस मौके पर उन्होंने कुंभ के आयोजन को सफल बताते हुए बहादुर जवानों को बधाई दी. यूपी डीजीपी ने कहा, "बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हमारे लोगों ने चीजों को मैनेज किया और बेहतर काम किया. इसलिए उन्हें अवकाश और बोनस सब दिया गया है."

कुंभ भगदड़ पर क्या कहा?
DGP ने भगदड़ को छोटी और बड़ी घटना की जगह एक दुर्भाग्य पूर्ण घटना बताया. उन्होंने इसे समझाने के लिए अमेरिका में हुए हेलिकॉप्टर और प्लेन के आपसी क्रैश का उदाहरण देते हुये कहा कि ऐसी घटना अमेरिका में भी हुई 80 के करीब लोग मारे गये, अब इसे क्या कह सकते हैं. हमारे यहां जैसे ही ये घटना हुई बहुत जल्दी इस पर काबू पा लिया गया, लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया और चीजें ठीक कर ली गईं हैं.

दानिश आजाद ने लिखा पत्र
इससे पहले उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी यूपी डीजीपी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम सुझाव दिए हैं. इस पत्र में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने लिखा, "रमजान के पवित्र महीने का प्रदेश के अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज और इफ्तार के लिए इकट्ठा होते हैं. ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. " 

रमजान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पांच बिंदुओं पर सुझाव देते हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "प्रदेश के सभी जिलों की मस्जिदों, प्रमुख धार्मिक स्थलों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाएं." उन्होंने आगे कहा, "शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, विशेषकर जुमे (शुक्रवार) की नमाज के दौरान."

'ट्रैफिक प्रबंधन हो सुचारू'
दानिश आजाद अंसारी ने डीजीपी से कहा, "किसी भी अफवाह या अप्रिय घटना से बचने के लिए साइबर मॉनिटरिंग को सख्त किया जाए. साथ में ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू किया जाए, जिससे इफ्तार और तरावीह के दौरान कोई असुविधा न हो."

उन्होंने डीजीपी से मांग की कि "सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया जाएं कि वे स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करें और किसी भी संभावित समस्या का शीघ्र समाधान करें." उन्होंने कहा, "इस पवित्र महीने के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही कराने का कष्ट करें."

ये भी पढ़ें: मानवता फिर शर्मसार! तालाब में मिला नवजात बच्चे का शव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget