एक्सप्लोरर

यूपी में दारोगा बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, भर्ती में मिली छूट, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

UP Police Daroga Bharti 2025: यूपी सरकार के इस फैसले से बेरोजगार युवाओं में काफी उत्साह है. पिछले कुछ सालों में कई भर्ती परीक्षाएं कोरोना की वजह से प्रभावित हुई थीं.

UP Police Daroga Bharti 2025: दारोगा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने उपनिरीक्षक (दारोगा) भर्ती में उम्र की अधिकतम सीमा में तीन साल की छूट देने का फैसला किया है. यह छूट एक बार के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को दी जाएगी. भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और इसके लिए विज्ञापन भी जल्दी ही जारी किया जाएगा.

गृह विभाग की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है. यह निर्णय यूपी लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा में शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के तहत लिया गया है. इसके तहत विशेष परिस्थितियों को देखते हुए यह छूट दी जा रही है. सरकार का कहना है कि 2020-21 से 2024-25 तक के चयन वर्षों में जिन अभ्यर्थियों की उम्र सीमा खत्म हो रही थी, उन्हें इस छूट से फायदा मिलेगा. इस फैसले का सीधा लाभ उन युवाओं को मिलेगा जो कोरोना और अन्य कारणों से भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे.

यूपी में महंगी होगी बिजली! उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा इतना असर, प्रस्ताव पेश

हजारों युवाओं को फिर से मिलेगा मौका
बता दें कि प्रदेश पुलिस में दारोगा भर्ती युवाओं के लिए सबसे पसंदीदा नौकरियों में से एक मानी जाती है. प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ सालों में पुलिस बल को मजबूत करने के लिए कई भर्तियां की हैं. 2021 में ही पुलिस विभाग में 9,534 पदों पर भर्ती का ऐलान हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. इस बार 4,534 पदों पर भर्ती होगी. उम्र में तीन साल की छूट मिलने से हजारों युवाओं को फिर से मौका मिलेगा.

उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए स्नातक पास होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा भी देनी होगी. भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

सरकार का कहना है कि इस फैसले से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका मिलेगा और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी. इस छूट के लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. अब सबकी नजरें इस पर हैं कि भर्ती का विज्ञापन कब जारी होगा और परीक्षा कब होगी.

अब सरकार ने युवाओं को राहत देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है. पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवा अब इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. सभी को उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी ताकि बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिले.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget